{"_id":"617468f66876e44b401fe00d","slug":"nsa-level-talks-pakistan-may-participate-in-meeting-with-countries-sharing-border-with-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसए स्तर वार्ता : अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले देशों के साथ होने वाली बैठक में शामिल हो सकता है पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एनएसए स्तर वार्ता : अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले देशों के साथ होने वाली बैठक में शामिल हो सकता है पाकिस्तान
Sun, 24 Oct 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:26 AM IST
सार
अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक भारत के एनएसए अजित डोवाल की तरफ से बुलाई गई है। यह बैठक 10-11 नवंबर को नई दिल्ली में होनी है। इसमें रूस, ईरान, चीन, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान के साथ ही पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अफगानिस्तान के हालात पर अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में पाकिस्तान भी शामिल हो सकता है। भारत के एनएसए अजित डोवाल की तरफ से बुलाई गई यह बैठक 10-11 नवंबर को नई दिल्ली में होनी है। इसमें रूस, ईरान, चीन, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान के साथ ही पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के मीडिया में प्रसारित खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने कहा है कि उन्हें आमंत्रण मिला है, लेकिन बैठक में शामिल होने का फैसला नहीं किया गया है। हालांकि, खबरों में उम्मीद जताई गई है कि पाकिस्तान इसमें शामिल होने का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले इसी तरह की बैठक मॉस्को में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों शामिल हुए थे, हालांकि वहां दोनों पक्षों में कोई बातचीत नहीं हुई थी। इसके अलावा भारत ने 27 अक्टूबर को अफगानिस्तान के मसले पर ईरान की तरफ से आयोजित विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन