फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now will talks with Russia on ceasefire, Trump warned - If Putin not agree, he will have to face consequences

Ceasefire: युद्ध विराम पर अब रूस से होगी बात, ट्रंप ने चेताया- पुतिन नहीं माने तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Thu, 13 Mar 2025 09:02 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 13 Mar 2025 09:02 AM IST
सार

सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई बैठक में कीव ने अमेरिका के तत्काल अंतरिम युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति जता दी थी। यह युद्धविराम शुरुआत में 30 दिनों के लिए होगा। अब इस मुद्दे पर रूस की सहमति का इंतजार है। युद्ध विराम पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारी तुरंत रूस जा रहे हैं।

विज्ञापन
Now will talks with Russia on ceasefire, Trump warned - If Putin not agree, he will have to face consequences
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन की ओर से युद्ध विराम समझौते पर सहमति जताए जाने के बाद अब अमेरिका ने रूस से बातचीत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है इस मसले पर पुतिन से बात करने के लिए अमेरिकी अधिकारी रूस रवाना हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेताया है। उन्होंने कहा कि अगर रूस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता है तो उसे विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई बैठक में कीव ने अमेरिका के तत्काल अंतरिम युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति जता दी थी। यह युद्धविराम शुरुआत में 30 दिनों के लिए होगा। अब इस मुद्दे पर रूस की सहमति का इंतजार है। युद्ध विराम पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारी तुरंत रूस जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस सप्ताह के अंत में मास्को जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ukraine-US Talk: युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन, US फिर शुरू करेगा सुरक्षा सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध विराम समझौते को लेकर ट्रंप ने कहा कि इस समय लोग रूस जा रहे हैं। उम्मीद है कि हम रूस से युद्ध विराम पर सहमति प्राप्त कर लेंगे। अगर ऐसा हो जाता है, तो मुझे लगता है कि इस भयानक रक्तपात को समाप्त करने का 80 फीसदी रास्ता यही होगा। 


ट्रंप ने कहा कि अब सब कुछ रूस पर निर्भर है। हालांकि मुझे रूस से सकारात्मक संदेश मिले हैं, लेकिन ऐसे संदेशों का कोई मतलब नहीं होता। यह बहुत गंभीर स्थिति है। इससे तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि यदि मास्को युद्ध विराम पर हस्ताक्षर नहीं करता है तो वह उस पर विनाशकारी प्रतिबंध लगा सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मुझे आशा है कि इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ट्रंप ने कहा कि मैं वित्तीय रूप से ऐसी चीजें कर सकता हूं जो रूस के लिए बहुत बुरी होंगी। मैं ऐसा नहीं करना चाहता क्योंकि मैं शांति चाहता हूं।

यह भी पढ़ें- युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन, US फिर शुरू करेगा सुरक्षा सहायता

ट्रंप ने जेलेंस्की से बहस के बाद रोकी थी सहायता
बता दें कि बीती 28 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में तनावपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच युद्धविराम को लेकर बहस भी हुई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन की सुरक्षा सहायता पर रोक लगा दी थी। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed