{"_id":"5e53f8c68ebc3ef3ca7c87ac","slug":"now-news-like-coronavirus-will-not-be-published-in-myanmar-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोनावायरस जैसी खबरें म्यांमार की मीडिया में नहीं छपेंगी!, सरकार ने उठाया यह कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब कोरोनावायरस जैसी खबरें म्यांमार की मीडिया में नहीं छपेंगी!, सरकार ने उठाया यह कदम
Mon, 24 Feb 2020 09:54 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 24 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोनावायरस (जिसे अब कोविड-19 कहा जा रहा है) से जुड़ी एक एक खबर पर सबकी निगाह है, म्यांमार सरकार ने एक बिल पास कर कोरोना से जुड़ी खबरों पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है। म्यांमार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1995 के अपने कानून में बदलाव करते हुए ऐसी बीमारियों को लेकर तेजी से फैलने वाली अफवाहों और लोगों में आतंक के माहौल को रोकने की कोशिश करने के लिए यह पहल की है। इसके लिए संशोधिक बिल को अखबारों में छापकर सरकार एक रायशुमारी कर रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी डॉ खिन खिन गई ने बताया कि अगर यह बिल लागू होता है तो ऐसी रिपोर्ट छापने वाले पत्रकार को आर्थिक जुर्माने के अलावा 6 महीने की कैद भी हो सकती है। उधर म्यांमार प्रेस काउंसिल ने सरकार की इस कोशिश को वैसे तो फर्जी खबरों को रोकने की एक कोशिश बताया लेकिन यह खतरा भी जाहिर किया कि इससे जो सही और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार हैं, उन्हें भी फंसाया जा सकता है। प्रेस काउंसिल के पदाधिकारी यू मिंट क्याओ ने कहा कि सरकार किसी भी खबर के लिए यह रवैया नहीं अपना सकती और सही खबरों को नहीं रोक सकती। इससे तो लोगों में और अफरा तफरी मच जाएगी। सही खबरें जानने और घटनाओं के तमाम पहलुओं को समझने का पाठकों को हक है।
विज्ञापन