फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now China is provoking Vietnam, warships sent to disputed area

अब वियतनाम को उकसा रहा चीन, विवादित इलाके में भेजा जंगी जहाज

Thu, 09 Jul 2020 02:58 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 09 Jul 2020 02:58 AM IST
सार

  • एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार की ऐसी हिमाकत
  • दक्षिण चीन सागर में वंगार्ड तट पर देखा गया पोत

विज्ञापन
Now China is provoking Vietnam, warships sent to disputed area
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ तनातनी के बाद अब चीन वियतनाम को उकसा रहा है। हाल ही में चीनी तटरक्षक जहाज को दक्षिण चीन सागर में वंगार्ड तट पर देखा गया है, जिसे लेकर वियतनाम का चीन से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


पोत ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को चीनी तटरक्षक जहाज 5402 को दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के तेल क्षेत्र के 30 नॉटिकल माइल के दायरे में देखा गया था। रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, यह ब्लॉक नंबर 06.01 के करीब गश्त करता पाया गया है, जो वियतनाम ने रशियन तेल कंपनी रोसनेफ्ट को दिया हुआ है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह के भीतर वियतनाम के इलाके में चीनी जहाज देखे जाने की यह दूसरी घटना है। चीन के इस कदम से दक्षिणी चीन सागर में दो एशियाई देशों के बीच गतिरोध बढ़ सकता है। चीनी तटरक्षक जहाज एक जुलाई को हनान प्रांत के सान्या बंदरगाह से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दो जुलाई को स्प्राटली द्वीप में चीन के सबसे बड़े कृत्रिम द्वीप सूबी रीफ पर रुका। चार जुलाई को चीनी जहाज वियतनाम के उत्तर में वंगार्ड तट पर पहुंचा था और तब से वहां लगातार गश्त कर रहा है। हालांकि वियतनाम सरकार से फिलहाल जहाज की मौजूदगी पर कोई बयान नहीं आया है।


पारासेल द्वीप के निकट किया था युद्धाभ्यास
पिछले सप्ताह चीन ने पारासेल द्वीप के निकट नौसेना का युद्धाभ्यास किया था, जो वियतनाम और चीन के बीच एक और विवादित इलाका है। इस पर वियतनाम ने कड़ा विरोध जताया था। दरअसल, चीन दक्षिण चीन सागर में आक्रामक रुख अपनाता रहा है। इसके पीछे उसका मकसद है कि इलाके में कारोबारी गतिविधियां केवल चीनी साझेदारों के साथ की जानी चाहिए, न कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed