फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now Bernard Arnault is a second richest man in world not Bill Gates

बिल गेट्स को पीछे छोड़ दूसरे बड़े अमीर बने बर्नाल्ड अरनॉल्ट, नेटवर्थ 7.45 लाख करोड़ रुपये

Wed, 17 Jul 2019 12:04 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Now Bernard Arnault is a second richest man in world not Bill Gates
बर्नाल्ड अरनॉल्ट - फोटो : social media

अब दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर बिल गेट्स नहीं बल्कि बर्नार्ड अरनॉल्ट (70) बन गए हैं। लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड की नेटवर्थ 7.45 लाख करोड़ रुपये हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अब अमीरी के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन


बर्नाल्ड की कंपनी एलवीएमएच के शेयरों में 1.38 फीसदी की तेजी आने से मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर (7.45 लाख करोड़ रुपये) हो गई है। जबकि बिल गेट्स की नेटवर्थ 107 अरब डॉलर (7.38 लाख करोड़ रुपए) है।
विज्ञापन


गेट्स ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के सात साल में पहली बार तीसरे नंबर पर आए हैं। इसमें शामिल दुनिया के 500 अमीरों की नेटवर्थ हर रोज अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद अपडेट की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडेक्स के मुताबिक इस साल बर्नाल्ड  की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 39 अरब डॉलर (2.69 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई है। बर्नाल्ड की नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी के 3 फीसदी के बराबर है। बीते महीने बर्नाल्ड सेंटीबिलेनियर कैंप में भी शामिल हुए थे। जिसमें दुनिया के महज तीन व्यक्ति हैं- जेफ बेजोस, बिल गेट्स और बर्नाल्ड अरनॉल्ट। 

बर्नाल्ड के पास कितने शेयर?

बर्नाल्ड के पास एलवीएमएच कंपनी के करीब 50 फीसदी और फैशन हाउस क्रिश्चियन डायर के करीब 97 फीसदी शेयर हैं। फ्रांस के नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च को आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके लिए बर्नाल्ड और उनके परिवार ने 65 करोड़ डॉलर दिए थे। जबकि बिल गेट्स अब तक 35 अरब डॉलर से अधिक दान में दे चुके हैं।



वहीं अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अपनी पत्नी को तलाक के सेटलमेंट में करीब 36.5 अरब डॉलर के शेयर देने के बावजूद अमीरों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed