{"_id":"635627941953e2203713defb","slug":"north-korea-vs-south-korea-tension-escalates-in-korean-peninsula-and-south-korea-fired-rockets-at-eath-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"North vs South Korea: चरम पर पहुंचा द. कोरिया और उ. कोरिया के बीच में तनाव, समुद्री सीमा पर जमकर गोलीबारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North vs South Korea: चरम पर पहुंचा द. कोरिया और उ. कोरिया के बीच में तनाव, समुद्री सीमा पर जमकर गोलीबारी
Mon, 24 Oct 2022 11:20 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:20 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उसकी नौसेना ने उत्तर कोरिया के एक व्यापारी जहाज को रोकने के लिए चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाई।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ा तनाव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दोनों देशों ने विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा पर एक-दूसरे को चेतावनी देते हुए जमकर गोलीबारी की। यह गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब उत्तर कोरिया के हाल में हथियारों के परीक्षण को लेकर तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने दी प्रतिक्रिया
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उसकी नौसेना ने उत्तर कोरिया के एक व्यापारी जहाज को रोकने के लिए चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाई। उन्होंने दावा किया कि उत्तर कोरियाई जहाज ने सोमवार तड़के उसकी समुद्री सीमा का उल्लंघन किया। उत्तर कोरियाई सेना ने कहा कि उसने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 गोले दागे। उसने दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाज पर एक अज्ञात जहाज पर कार्रवाई करने की आड़ में उसके समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दोनों कोरियाई सेनाओं के बीच झड़पों की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि कोरियाई प्रायद्वीप पर खराब तरीके से चिह्नित समुद्री सीमा भी दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी शत्रुता का एक स्रोत हैं। इसके कारण कोरियाई देशों की नौसेनाओं के बीच कई बार हिंसक संघर्ष हुआ है।
विज्ञापन