{"_id":"57d50d564f1c1bbb61318944","slug":"north-korea-unilateral-action-possible-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"उ. कोरिया पर एकतरफा कार्रवाई संभव: अमरीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उ. कोरिया पर एकतरफा कार्रवाई संभव: अमरीका
बीबीसी
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरिया
- फोटो : BBC
उत्तर कोरिया के मामले में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि का कहना है कि अमरीका उत्तर कोरिया के ताजा परमाणु परीक्षण के लिए उसके खिलाफ एकतरफा कारर्वाई पर विचार कर रहा है। विशेष प्रतिनिधि सुंग किम का कहना है कि अमरीका का यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से नए प्रतिबंधों की तैयारी के अलावा होगा।
विज्ञापन
किम ने जापान में अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक में ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के खिलाफ अमरीका कई दूसरी कार्रवाइयों पर भी विचार कर रहा है। इसमें वह जापान और दक्षिण कोरिया से सहयोग ले सकता है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अपना पांचवां परमाणु परीक्षण किया है। इसे अब तक का सबसे ताकतवर परीक्षण बताया जा रहा है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर ली है।
विज्ञापन