फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea test fires long range strategic cruise missiles

North Korea: हरकतों से बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया, अब लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का किया परीक्षण

Thu, 13 Oct 2022 03:45 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 03:45 AM IST
विज्ञापन
North Korea test fires long range strategic cruise missiles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

उत्तर कोरिया ने लगातार मिसाइल परीक्षण करके कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ा दिया है। गुरुवार को अब एक बार फिर उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। किम जोंग उन की निगरानी में उत्तर कोरिया सैन्य क्षमताओं में लगातार विस्तार कर रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
 

दो हफ्तों में छह मिसाइलें दाग चुका उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया की ओर से पिछले दिनों दागीं गई मिसाइलों के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। दरअसल, लगातार मिसाइल परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया व अमेरिका की ओर से भी जवाब दिया गया है, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसी सप्ताह उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल ऐसी दागी जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जाकर गिरी। बीते दो हफ्तों में उत्तर कोरिया छह मिसाइलें दाग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरियाई मिसाइलों के जवाब में अपनी मिसाइलें दागने के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस हफ्ते जापान को साथ लेकर विशेष सैनिक अभ्यास भी शुरू कर दिया। अमेरिका ने अपना विमानवाही पोत कोरियाई प्रायद्वीप से लगे जल क्षेत्र में तैनात कर दिया है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियो नें इस अमेरिकी कदम को ‘बेहद असामान्य’ बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed