Russia Ukraine War: 'उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूस भेजे नए सैनिक', दक्षिण कोरिया का बड़ा दावा
दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने रूस में अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया ने कितने और नए सैनिक रूस भेजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिश में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दक्षिण कोरिया ने बड़ा दावा किया है। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने रूस में अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के दौरान कई उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया ने कितने और नए सैनिक रूस भेजे हैं। एनआईएस ने यह भी कहा कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में बड़ी संख्या में उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए थे। इसके बाद रूस ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को यहां से हटा लिया था। मगर फरवरी के पहले सप्ताह में यहां सैनिकों को फिर से तैनात कर दिया गया। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सात फरवरी को अपने संबोधन में कहा था कि कुर्स्क में यूक्रेन पर हमले बढ़ रहे हैं। यहां उत्तर कोरियाई सैनिक रूसी सेना के साथ लड़ रहे हैं।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया लगातार कर रहे दावा
पश्चिमी, दक्षिण कोरियाई और यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने पहले भी कहा था कि उत्तर कोरिया ने रूस की सेना का समर्थन करने के लिए अपने 10,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। यूं तो उत्तर कोरियाई सैनिक बेहद अनुशासित और अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं, लेकिन युद्ध का अनुभव न होने और क्षेत्र की जानकारी न होने वे हमलों के शिकार हो गए हैं।
पिछले महीने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) ने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध में करीब 300 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए और 2,700 अन्य घायल हुए। जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारे गए या घायल उत्तर कोरियाई लोगों की संख्या 4,000 बताई थी। अब दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि जनवरी और फरवरी के बीच कुर्स्क में अतिरिक्त एक से तीन हजार उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात किया गया था।
दक्षिण कोरिया को इस बात का है डर
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के प्रमुख का ये भी दावा है कि उत्तर कोरिया ने अगस्त 2023 के बाद से करीब 13 हजार कंटेनर आर्टिलरी, मिसाइलें और अन्य हथियार रूस भेजे हैं। दक्षिण कोरिया को आशंका है कि यूक्रेन युद्ध में मदद के बदले रूस उत्तर कोरिया को अहम हथियार और तकनीक दे सकता है। साथ ही उन्हें आशंका है कि रूस, उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को भी मदद दे सकता है। उत्तर कोरिया को रूस से आर्थिक और अन्य सहायता मिलने की भी उम्मीद है।
ट्रंप कर रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में है। बताया जाता है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग युद्ध समाप्त होने से पहले रूसी सहायता प्राप्त करने के लिए रूस में और अधिक सैनिक भेज सकते हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.