फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Says It Tested Rail Launched Ballistic Missiles kim jong young

नॉर्थ कोरिया: पहली बार ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों को किया लॉन्च, 15 दिन में चौथी बार किया परीक्षण

Thu, 16 Sep 2021 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 10:35 AM IST
सार

नॉर्थ कोरिया ने 15 दिन के अंदर यह चौथा मिसाइल टेस्ट किया, जिसने अमेरिका की चिंताएं बढ़ा दी। अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच उसके इस तीसरे मिसाइल टेस्ट पर अमेरिकी रक्षा विभाग की तरफ से इस पर चिंता भी जताई जा चुकी है।

विज्ञापन
North Korea Says It Tested Rail Launched Ballistic Missiles kim jong young
सतह से हवा में लक्ष्य साधने वाली मिसाइल का परीक्षण सफल रहा। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया अपना मिलिट्री प्रोग्राम को तेजी से विकसित करने में जुटा हुआ है। वह लगातार मिसाइल परीक्षण कर रक्षा क्षेत्र में ताकतवर होना चाह रहा है। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को फिर से मिसाइल परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया। उत्तर कोरिया ने पहली बार एक ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि मिसाइलों को "रेलवे से चलने वाली मिसाइल रेजिमेंट" की एक ड्रिल के दौरान लॉन्च किया गया था, जिसने देश के पहाड़ी मध्य क्षेत्र में रेल पटरियों के साथ हथियार प्रणाली को पहुंचाया। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई और जापानी सेनाओं ने उत्तर कोरिया की इस चाल पर पहले ही आशंका जताई थी। जापाना ने कहा था कि उत्तर कोरिया की दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया था। आखिरी बार उत्तर कोरियाई मिसाइल उस क्षेत्र के अंदर अक्तूबर 2019 में उतरी थी।
विज्ञापन


अमेरिका समेत कई देशों की बढ़ी चिंता
नॉर्थ कोरिया ने 15 दिन के अंदर यह चैथा मिसाइल टेस्ट किया है, जिसने अमेरिका की चिंताएं बढ़ा दी। अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच उसके इस तीसरे मिसाइल टेस्ट पर अमेरिकी रक्षा विभाग की तरफ से इस पर चिंता भी जताई जा चुकी है। इधर अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया का मिसाइल टेस्ट उसके पड़ोसियों और दूसरे देशों के लिए बड़ा खतरा है. पेंटागन की मानें तो उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट से इस बात की जानकारी मिलती है कि नॉर्थ कोरिया किस कदर परमाणु शक्ति में आत्मनिर्भर बन रहा है यह दुनिया के लिए बड़ी चनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिसाइल परीक्षण वाली जगह का खुलासा नहीं
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने ट्रेन से  मिसाइलों के लॉन्च करने वाली जगह का खुलासा नहीं किया है। एजेंसी ने बताया कि घने जंगले से घिरी पटरियों पर माइसलों का परीक्षण किया गया है। उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी जोंग चोन ने कहा कि बुधवार को मिसाइलों के परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए हैं। सत्तारूढ़ दल के निर्देशों पर मिसाइलों का परीक्षण किया गया । बता दें कि उत्तर कोरिया में जोंग चोन को मिसाइल मैन से भी जाना जाता है। मिसाइलों के विकास में उनकी अहम भूमिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed