Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea says it tested cruise missile system and vows toughest response to US news in hindi

North Korea: उत्तर कोरिया की अमेरिका को उकसाने की साजिश? तनाव के बीच किया क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण

Sun, 26 Jan 2025 08:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 26 Jan 2025 08:21 AM IST
सार

उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को एक आक्रमक रिहर्सल के तौर पर देखता है। बता दें कि हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम के जवाब में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य अभ्यास का विस्तार किया है।

विज्ञापन
North Korea says it tested cruise missile system and vows toughest response to US news in hindi
किम जोंग उन - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया ने एक क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया। इस साल में यह उनका तीसरा हथियार प्रदर्शन है। इसकी जानकारी उत्तर कोरिया ने खुद दी। उनके इस कदम से यह पता चलता है कि वह अपने हथियार परीक्षणों और अमेरिका के खिलाफ अपने टकराव के रुख को फिलहाल बरकरार रखने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए बताया कि वे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन तक पहुंचने का इरादा रखते हैं। 
विज्ञापन


किम जोंग उन ने की क्रूज मिसाइलों के परीक्षण की निगरानी
द ऑफिशियल कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि शनिवार को समुद्र से सतह पर वार करने वाले क्रूज मिसाइलों के परीक्षण की निगरानी खुद किम जोंग उन ने की। उन्होंने बताया कि मिसाइलों ने 1,500 किलोमीटरलंबी उड़ान भरने के बाद अपने लक्ष्य को साधा। हालांकि, इसे सत्यापित नहीं किया गया है। किम जोंग उन ने इस बात की पुष्टि की कि उनका देश अधिक शक्तिशाली रूप से विकसित सैन्य ताकत के आधार पर रक्षा के लिए कठोर प्रयास करेगा। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस महीने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यासों की एक श्रृंखला के साथ उत्तर कोरिया को लक्ष्य करके गंभीर सैन्य उकसावे की कार्रवाई करने के लिए अमेरिका की आलोचना की। उत्तर कोरिया को ए से जेड तक जवाबी कार्रवाई के साथ अमेरिका का मुकाबला करना चाहिए, क्योंकि अमेरिका उत्तर कोरिया की संप्रभुता और सुरक्षा हितों से इनकार करता है। अमेरिका से निपटने के लिए इससे अच्छा विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने किम जोंग को बताया चालाक व्यक्ति
उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को एक आक्रमक रिहर्सल के तौर पर देखता है। बता दें कि हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम के जवाब में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य अभ्यास का विस्तार किया है।


अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को चालाक व्यक्ति कहा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किम जोंग से मिलेंगे तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया था। सोमवार को ट्रंप ने उत्तर कोरिया एक परमाणु शक्ति बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed