फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea prepared naval destroyer ship, Kim held America responsible for tension

North Korea: उत्तर कोरिया ने तैयार किया नौसैनिक विध्वंसक जहाज, किम ने तनाव के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 26 Apr 2025 10:56 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Apr 2025 10:56 AM IST
सार

नंपो के पश्चिमी बंदरगाह पर 5,000 टन के युद्धपोत के शुभारंभ समारोह में किम ने नए जहाज को देखकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और एशिया में उसके सहयोगियों से कथित खतरों के जवाब के रूप में हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगी परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार कर रहे हैं।

विज्ञापन
North Korea prepared naval destroyer ship, Kim held America responsible for tension
किम जोंग उन - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य ताकत में इजाफा कर रहा है। देश ने अब नया नौसैनिक विध्वंसक जहाज तैयार किया है। तानाशाह किम जोंग उन ने नए जहाज का अनावरण किया। उन्होंने इसे अपनी परमाणु-सशस्त्र सेना की परिचालन सीमा और पूर्वव्यापी हमला क्षमताओं का विस्तार करने के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम बताया। इसके अलावा किम ने दुनियाभर में बढ़ रहे तनाव के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


शुक्रवार को नंपो के पश्चिमी बंदरगाह पर 5,000 टन के युद्धपोत के शुभारंभ समारोह में किम ने नए जहाज को देखकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और एशिया में उसके सहयोगियों से कथित खतरों के जवाब के रूप में हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगी परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी का अधिग्रहण उनकी नौसेना को मजबूत करने की दिशा में उनका बड़ा कदम होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों की एक और बेशर्मी भरी करतूत, भारतीय प्रदर्शनकारियों को किया गला काटने का इशारा
विज्ञापन
विज्ञापन


किम ने कहा कि नए बहुउद्देशीय विध्वंसक को विभिन्न हथियार प्रणालियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हवाई और नौसैनिक हमले को रोकने के साथ ही परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें शामिल हैं। नए जहाज को अगले साल की शुरुआत में नौसेना को सौंप दिया जाएगा और यह सक्रिय रूप से काम करना शुरू कर देगा। किम ने संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने और अपनी परमाणु निरोध रणनीतियों को अपडेट करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के हालिया प्रयासों की आलोचना की। 

किम ने भू-राजनीतिक संकट और चल रहे घटनाक्रमों का निर्णायक रूप से जवाब देने की कसम खाई। उत्तर कोरिया के नए युद्धपोत का अनावरण मार्च में निर्माणाधीन एक कथित परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी के खुलासे के बाद हुआ है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि क्या गरीब और काफी हद तक अलग-थलग देश विदेशी सहायता के बिना ऐसी उन्नत क्षमताएं विकसित कर सकता है।


परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां उन उन्नत हथियारों की व्यापक सूची में शामिल हैं, जिन्हें किम ने 2021 में एक प्रमुख राजनीतिक सम्मेलन में विकसित करने का संकल्प लिया था। इसके अलावा उत्तर कोरिया ठोस ईंधन वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक हथियार, जासूसी उपग्रह और बहु-वारहेड मिसाइलें भी तैयार कर रहा है। उत्तर कोरिया ने इन क्षमताओं को हासिल करने के उद्देश्य से कई परीक्षण किए हैं।

ये भी पढ़ें: भारत के प्रतिबंधों से घबराया पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर फंसा तो अपनाया यह पैंतरा
 
रूस का साथ देने को लेकर बढ़ा तनाव
उत्तर कोरिया लगातार सैन्य परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा है। वहीं यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस का सहयोग कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका और उतर कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह कूटनीति को पुनर्जीवित करने के लिए फिर से किम से संपर्क करेंगे। इस पर किम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं किम की विदेश नीति का ध्यान अब रूस पर केंद्रित हो गया है। वहीं दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को चिंता है कि रूस से उत्तर कोरिया को अपने हथियार कार्यक्रमों को और विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता और उन्नत सैन्य तकनीक मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed