फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pahalgam Terror Attack Pakistan Demands International Probe After 26 Killed in Jammu Kashmir Report

Pahalgam Attack: भारत के प्रतिबंधों से घबराया पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर फंसा तो अपनाया यह पैंतरा

Sat, 26 Apr 2025 10:00 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग की है।  न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जांच में सहयोग करेगा। भारत बिना किसी सबूत और जांच के पाकिस्तान को दंडित करने के लिए कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Pakistan Demands International Probe After 26 Killed in Jammu Kashmir Report
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान की घबराहट बढ़ी हुई है। आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर हो रहे चौतरफा हमलों से पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान फंसा है तो उसने नया पैंतरा अपनाया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की मांग की है।  न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जांच में सहयोग करेगा। पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराई जानी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की थू-थू; लंदन में उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन, UNSC ने भी की निंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि भारत ने आतंकी हमले के बाद की स्थिति का इस्तेमाल जल संधि को रोकने और घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया है। भारत बिना किसी सबूत और जांच के पाकिस्तान को दंडित करने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि यह युद्ध भड़के, क्योंकि इस युद्ध के भड़कने से इस क्षेत्र में तबाही मच सकती है। 

हमले की जिम्मेदारी लेने वाले टीआरएफ और लश्कर को पाकिस्तान के समर्थन पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अब अस्तित्व में नहीं है। मैंने द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के बारे में कभी नहीं सुना। लश्कर एक पुराना नाम है। इसका कोई अस्तित्व नहीं है। हमारी सरकार ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है।


ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद IWT स्थगन से तिलमिलाए, कहा- सिंधु में खून...

पहलगाम हमले को लेकर भारत लगातार पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर सिंधु जल संधि पर रोक समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं पाकिस्तान हमले में संलिप्तता से इनकार कर रहा है। पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।  

हमले में 26 पर्यटकों की हुई थी मौत
बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित लश्कर ए तैयबा के संगठन टीआरएफ के आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। साथ ही पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंध भी कम कर लिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को एक हफ्ते में देश छोड़ने का निर्देश दिया है। आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना भी अलर्ट पर है।  

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed