{"_id":"62ee3f01812f1e503d5c1876","slug":"north-korea-north-korea-preparations-for-new-nuclear-test-in-final-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया का ठेंगा, नए परमाणु परीक्षण की तैयारी अंतिम चरण में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया का ठेंगा, नए परमाणु परीक्षण की तैयारी अंतिम चरण में
Sat, 06 Aug 2022 05:19 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 06 Aug 2022 05:19 PM IST
सार
North Korea: उत्तर कोरिया के कई समूह साइबर हमले करने में जुटे हुए हैं। उनमें कथित तौर पर साइबर अपराध से संबंधित गुट लेजारस भी शामिल है। साइबर हमलों के जरिए इन गुटों ने क्रिप्टो करेंसियों से लाखों डॉलर की चोरी की है...
विज्ञापन
NORTH KOREA: Kim Jong Un
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने भी भड़काऊ कार्रवाइयां जारी रखी हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने हाल में एक विस्फोटक उपकरण का परीक्षण किया है। साथ ही अपने परमाणु स्थल पुनग्गयी-री के पास उसने नई सुरंग बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की ये रिपोर्ट अभी प्रकाशित नहीं हुई है। लेकिन वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम ने रिपोर्ट के निष्कर्षों को प्रकाशित किया है। वेबसाइट ने बताया है कि उसने इस रिपोर्ट का अध्ययन किया है। ये रिपोर्ट इस वर्ष के पहले सात महीनों के बारे में है। इसमें उन तौर-तरीकों का जिक्र है, जिन्हें उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों को निष्प्रभावी बनाने के लिए उठाया है।
विज्ञापन
निक्कई एशिया के मुताबिक ये रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंप दी गई है। वहां परिषद के स्थायी सदस्यों के बीच इस पर चर्चा होगी। उसके बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। रिपोर्ट बुधवार को सुरक्षा परिषद की उत्तर कोरिया प्रतिबंध समिति को सौंपा गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह साफ कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने विखंडनीय सामग्री उत्पादित करने की अपनी क्षमता बढ़ा ली है। विखंडनीय सामग्रियों से ही परमाणु बम और अन्य परमाणु विस्फोटक उपकरण तैयार किए जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु स्थल योंगब्योन में विखंडनीय सामग्रियां तैयार करने की नई क्षमता हासिल की है। वहीं से एक सुरंग पुनग्गयी-री तक बनाई जा रही है। 2018 में जब अमेरिका के साथ परमाणु हथियार खत्म करने के मुद्दे पर उत्तर कोरिया से वार्ता हुई थी, तब इस सुरंग को नष्ट कर दिया गया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन डिटोनेटर्स का उपयोग परमाणु परीक्षणों में किया जा सकता है, उनका परीक्षण पुनग्गयी-री में किया जा रहा है। सुरक्षा परिषद से जुड़े एक अधिकारी ने वेबसाइट निक्कई एशिया से बातचीत में दावा किया कि बीते जून में ही उत्तर कोरिया की नया परमाणु परीक्षण करने की तैयारी आखिरी चरण में पहुंच गई।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उत्तर कोरिया के कई समूह साइबर हमले करने में जुटे हुए हैं। उनमें कथित तौर पर साइबर अपराध से संबंधित गुट लेजारस भी शामिल है। साइबर हमलों के जरिए इन गुटों ने क्रिप्टो करेंसियों से लाखों डॉलर की चोरी की है। जिन क्रिप्टोकरेंसियों को उन्होंने निशाना बनाया है, उनमें यूएसडी कॉइन और इथेरियम शामिल हैं। लेजारस ने 2022 की पहली तिमाही में 47 कंपनियों और संस्थानों को निशाना बनाया। इनमें अमेरिका के कुछ रक्षा ठेकेदार भी शामिल हैं।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उत्तर कोरिया भी अभी बड़ी मात्रा में तस्करी कर पेट्रोलियम पदार्थों को अपने देश में ला रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया पर एक साल में पांच लाख बैरल पेट्रोलियम का आयात करने की सीमा लगा रखी है। सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य देश के एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया ने इस वर्ष अब तक जितने आयात की सूचना दी है, उससे साढ़े लाख बैरल से भी अधिक पेट्रोलियम उत्तर कोरिया में लाया गया है।