फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Missile Test: North Korea has broken many records of missile tests this year

North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने इस वर्ष तोड़ डाले मिसाइल परीक्षण के कई रिकॉर्ड

Tue, 27 Dec 2022 04:49 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 27 Dec 2022 04:49 PM IST
सार

North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने जो मिसाइलें इस वर्ष दागीं, उनमें बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा क्रूज मिसाइलें भी हैँ। क्रूज मिसाइलें धरती के वातावरण में रहते हुए मार करती हैं, जबकि बैलिस्टिक मिसाइलें अंतरिक्ष में चली जाती हैं और वहां से लौट कर निशाने पर वार करती हैं...

विज्ञापन
North Korea Missile Test: North Korea has broken many records of missile tests this year
उत्तर कोरिया ह्वासोंग-17 के लॉन्च के दौरान किम जोंग उन - फोटो : Agency

विस्तार

North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया की इस साल की गतिविधियों ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में नई चुनौती पैदा की है। इसका असर नए साल में भी देखने को मिलेगा। इस साल उत्तर कोरिया ने 90 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण किए। जबकि 2020 में उसने सिर्फ चार और 2021 में आठ ऐसी मिसाइलें दागी थीं। 2022 में तो एक दिन ऐसा रहा, जिस रोज उत्तर कोरिया 23 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं।

विज्ञापन

विश्लेषकों के मुताबिक उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस वर्ष जिस तेजी से और जितनी बड़ी संख्या में उसने ऐसा किया, उसे इस इलाके में तनाव बढ़ाने की उसकी कोशिश के रूप में देखा गया है। अमेरिकी थिंक टैंक कारनेगी एन्डॉवमेंट में परमाणु नीति विशेषज्ञ अंकित पांडा ने कहा है- ‘इस वर्ष उत्तर कोरिया की जो गतिविधियां रहीं, उन्हें परीक्षण कहना ठीक नहीं होगा। इस वर्ष हमने जो देखा, उसका साफ संकेत यह है कि युद्ध होने की स्थिति में उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन आरंभ में ही परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने पर आमादा हैं।’

विज्ञापन

समझा जाता है कि उत्तर करिया की इन गतिविधियों से पूर्वी एशिया में हथियारों की नई होड़ शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है। जापान और दक्षिण कोरिया ने भी युद्ध की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका ने इन दोनों देशों से वादा किया है कि उनकी रक्षा करने के लिए वह आगे आएगा। इन देशों की राय है कि उत्तर कोरिया एक बड़ा खतरा बन गया है। 2022 में उसने यह दिखा दिया कि उसने बड़ी क्षमताएं हासिल कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मुताबिक 1984 के बाद से उत्तर कोरिया 270 से ज्यादा मिसाइल और परमाणु परीक्षण कर चुका है। उनमें से तीन चौथाई से ज्यादा परीक्षण किम जोंग उन के 2011 में सत्ता में आने के बाद किए गए हैँ। वे उत्तर कोरिया को एक बड़ी परमाणु ताकत बनाना चाहते हैं, यह बताने में उन्होंने कोई कोताही नहीं की है। इस वर्ष अप्रैल में उन्होंने साफ कहा था कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का बड़ा जखीरा तैयार करने में जुटा हुआ है।

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष कुल 36 दिन ऐसे रहे हैं, जिस रोज उत्तर कोरिया ने कोई ना कोई परीक्षण किया। थिंक टैंक हेरिटेज फाउंडेशन के एशिया स्टडीज सेंटर में सीनियर रिसर्च फेलॉ ब्रुस क्लिगनर ने इस चैनल से कहा- ‘मिसाइल परीक्षण के मामले में उत्तर कोरिया ने इस वर्ष दैनिक, मासिक और वार्षिक रिकॉर्ड कायम किया है।’

उत्तर कोरिया ने जो मिसाइलें इस वर्ष दागीं, उनमें बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा क्रूज मिसाइलें भी हैँ। क्रूज मिसाइलें धरती के वातावरण में रहते हुए मार करती हैं, जबकि बैलिस्टिक मिसाइलें अंतरिक्ष में चली जाती हैं और वहां से लौट कर निशाने पर वार करती हैं। कुछ खबरों के मुताबिक इस साल उत्तर कोरिया ने जमीन से हवा में मार करने वाली हाइपर सोनिक मिसाइलों का भी परीक्षण किया है। अंकित पांडा ने सीएनएन से कहा- ‘अब हर व्यावहारिक रूप में उत्तर कोरिया एक बड़ी मिसाइल ताकत बन गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed