फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Missile launches to practice combat with South Korea and US army News in Hindi

North Korea: US और द.कोरिया पर आक्रामक हुए किम जोंग, कहा- 'मिसाइल लॉन्च सैन्य मुकाबले का अभ्यास'

Mon, 07 Nov 2022 10:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 10:34 AM IST
सार

उत्तर कोरियाई सेना ने सोमवार को कहा कि उसने हाल में मिसाइल परीक्षण अपने प्रतिद्वंद्वी देशों के हवाई अड्डों एवं युद्धक विमानों पर हमले का अभ्यास करने के तौर पर किए थे, जिनका उदेश्य ऑपरेशन कमांड सिस्टम से मुकाबला करना था।

विज्ञापन
North Korea Missile launches to practice combat with South Korea and US army News in Hindi
North Korea fires missile - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच कुछ भी सामान्य नहीं है। पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया की ओर से दर्जनों मिसाइल प्रक्षेपण किए गए थे। अब उसकी ओर से इसको लेकर बयान जारी किया गया है। उत्तर कोरिया ने साफ किया गया है कि उसकी ओर से किए गए मिसाइल प्रक्षेपण सीधे तौर पर दक्षिण कोरिया और अमेरिका से मुकाबले के अभ्यास के तौर पर किए गए थे। 

विज्ञापन


उत्तर कोरियाई सेना ने सोमवार को कहा कि उसने हाल में मिसाइल परीक्षण अपने प्रतिद्वंद्वी देशों के हवाई अड्डों एवं युद्धक विमानों पर हमले का अभ्यास करने के तौर पर किए थे, जिनका उदेश्य ऑपरेशन कमांड सिस्टम से मुकाबला करना था। कोरियाई सेना ने कहा कि ये परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों का मुकाबला करने के उसके संकल्प को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


द.कोरिया और जापान ने जारी किया था अलर्ट 
बता दें, दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना ने बीते दिनों संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। इसके विरोध में उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह दर्जनों मिसाइलें दागीं और युद्धक विमानों का अभ्यास किया। इसको बाद द. कोरिया और जापान ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया था। दोनों देशों की ओर से अपने नागरिकों को सुरक्षित जगह पर रहने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेंगे मिसाइल प्रक्षेपण 
उधर, कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के हवाले से कहा गया है कि कोरियाई पीपुल्स आर्मी के इस तरह के हालिया सैन्य अभियान दुश्मनों की सैन्य उग्रता का जवाब हैं। केपीए पूरी तैयारी से उनका मुकाबला करेगा। उत्तर कोरिया की सेना ने कहा कि उसने सैन्य मुकाबले के मकसद से उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। उसने सुपर-लार्ज, मल्टीपल-लॉन्च मिसाइलों और सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों का भी प्रक्षेपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed