फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Kim Jong Un Staff cleaning incident in China after Russian President Vladimir Putin meeting traces

North Korea: कुर्सी से उठते ही तानाशाह की टीम करती है उसे साफ, किम जोंग से जुड़ी हर चीज पर ऐसी निगरानी क्यों?

Wed, 03 Sep 2025 07:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 03 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किम जोंग के साथ आए स्टाफ को उनकी एक बैठक के बाद कमरे में मौजूद चीजों की सफाई करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
North Korea Kim Jong Un Staff cleaning incident in China after Russian President Vladimir Putin meeting traces
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की पुतिन के साथ बैठक के बाद वायरल हुआ वीडियो। - फोटो : Telegram
loader

विस्तार

चीन में इस वक्त कई देश के नेताओं का जमावड़ा है। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ही नेताओं के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ और अलग-अलग बैठकों में शामिल होने की कई झलकियां आई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किम जोंग के साथ आए स्टाफ को उनकी एक बैठक के बाद कमरे में मौजूद चीजों की सफाई करते देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट है कि यह कोई सामान्य सफाई नहीं थी, बल्कि किम की ओर से छुई गई या उनके किसी भी तरह के निशान वाली चीजों की सफाई थी। साफ शब्दों में कहा जाए तो उन चीजों की सफाई, जिनमें किम का डीएनए रह गया हो।
विज्ञापन

किस बैठक के बाद का है यह वीडियो?
किम जोंग-उन चीन के बीजिंग पहुंचे हैं, जहां उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी सैन्य परेड में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम से इतर किम ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की। रिपोर्ट्स की मानें तो वायरल वीडियो इसी बैठक के बाद का है। वीडियो को एक रूसी पत्रकार एलेक्जेंडर युनाशेव ने अपने टेलीग्राम पर साझा किया था। इसमें उत्तर कोरियाई अधिकारियों को बैठक वाली जगह पर किम जोंग की कुर्सी के पीछे के हिस्से को साफ करते और उनके व्हिस्की ग्लास और ट्रे को हटाते देखा जा सकता है।
 

इतना ही नहीं स्टाफ का एक और सदस्य किम की कुर्सी के पाए और हैंडरेस्ट को भी साफ करता है। इसके अलावा उनके सामने रखी टेबल से भी निशान मिटाए जाते हैं। युनाशेव के मुताबिक, पुतिन-किम की बातचीत के बाद उनके साथ पहुंचे स्टाफ ने बैठक स्थल से उनकी मौजूदगी के सारे सबूत हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किम के डीएनए को हटाने की वजह क्या है?
हाल ही में जापानी अखबार निक्केई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि उत्तर कोरिया ने चीन जाने से पहले ही किम जोंग-उन के लिए एक नया बाथरूम तैयार किया है, जिसमें और किसी को जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा उनके साथ मौजूद गार्ड्स को किम के सभी निशान मिटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। 

North Korea: अपनी खास रेलगाड़ी से चीन पहुंचे उत्तर कोरियाई नेता, इस चलते-फिरते महल पर बमों का भी नहीं होता असर

बताया जाता है कि इस पूरे एहतियात की वजह यही है कि किम जोंग-उन का डीएनए किसी भी हालत में लीक न हो पाए। दरअसल, किम के डीएनए के विश्लेषण से दूसरे देश उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर अहम जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसा न सिर्फ उत्तर कोरियाई तानाशाह के मल-मूत्र के जरिए किया जा सकता है, बल्कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ग्लास, कप, खाने की प्लेट, आदि से भी उनकी लार के सैंपल हासिल किए जा सकते हैं। चूंकि, लार और मल-मूत्र इंसानों के जैविक अंश यानी डीएनए का हिस्सा लिए होते हैं, इसलिए इनका दूसरे देशों के पास जाना उनके लिए जानकारी का बड़ा स्रोत हो सकता है। 
विज्ञापन

ऐसे में अगर उत्तर कोरिया के तानाशाह के स्वास्थ्य को लेकर कोई भी जानकारी बाहर आ जाती है तो इसे उनके खिलाफ उत्तर कोरिया की मीडिया में ही चलाया जा सकता है। यह इसलिए भी संवेदनशील मसला है, क्योंकि वहां किम परिवार को भगवान के तौर पर पेश किया जाता है और उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या न होने का दावा होता है। 

Russia-North Korea Relations: बीजिंग में मिले पुतिन और किम जोंग उन, यूक्रेन युद्ध व द्विपक्षीय मुद्दों पर मंथन

इतना ही नहीं इंसानी डीएनए और उसके फिंगरप्रिंट्स जानकारी का भी अहम खजाना होता है। कई विश्लेषकों का दावा है कि दुश्मन देश किम जोंग-उन की जासूसी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, उत्तर कोरिया के तानाशाह दुश्मनों से बचने के लिए अपने साथ जैसे दिखने वाले बहरूपियों को लेकर भी चलते हैं, ताकि असल किम जोंग-उन किसी खतरे की स्थिति में सुरक्षित रहें। हालांकि, उनके डीएनए और फिंगर प्रिंट्स दुश्मन के हाथ लगने से किम की गतिविधियों को ट्रैक किया जा सकता है, जो कि बड़ा खतरा हो सकता है। 

किम जोंग-उन की सुरक्षा के लिए किस तरह के एहतियात बरते जाते हैं?
1. किम जोंग-उन जिन होटल रूम में ठहरते हैं, वहां यह सुनिश्चित किया जाता है कि उनके डीएनए का कोई भी हिस्सा कमरे से बाहर न जाए। इसके लिए उनके मल-मूत्र को इकट्ठा कर बाद में उत्तर कोरिया ले जाकर नष्ट किया जाता है।
2. उत्तर कोरिया के तानाशाह की लार से उनका डीएनए लीक न हो, इसके लिए उनके साथ मौजूद अधिकारी उनके सिगरेट बट को इकट्ठा करते हैं और एश ट्रे को भी साथ ले जाते हैं। यहां तक कि माचिस को भी कहीं नहीं फेंका जाता।

3. इसी तरह किम के ग्लास, प्लेट, बैठने की जगह, उनके बाल, कपड़े, आदि सभी चीजों को इकट्ठा किया जाता है और उन्हें या तो साफ किया जाता है या साथ ले जाया जाता है।
4. किम जब दूसरे देशों में सम्मेलनों में हिस्सा लेते हैं, तब किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर के लिए भी वे मेजबान के दिए हुए पेन नहीं लेते, बल्कि अपने अधिकारियों के दिए हुए पेन ही प्रयोग करते हैं। इससे उनके फिंगरप्रिंट्स को सुरक्षित रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed