फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Dictator Kim Jong Un Orders Increase in Number of Uranium Enrichment Centrifuges News in Hindi

North Korea: परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा उत्तर कोरिया, पहली बार सार्वजनिक किया यूरेनियम संवर्धन केंद्र

Fri, 13 Sep 2024 09:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

मेरिकी और दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसियों का मानना है कि उत्तर कोरिया प्योंगयांग के कांगसन परमाणु परिसर और योंगब्योन परमाणु स्थल पर यूरेनियम संवर्धन केंद्र संचालित कर रहा है। इसकी वजह ये भी है क्योंकि उत्तर कोरिया ने साल 2010 में प्रसिद्ध अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक सिगफ्राइड हेकर को योंगब्योन परमाणु स्थल आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन
North Korea Dictator Kim Jong Un Orders Increase in Number of Uranium Enrichment Centrifuges News in Hindi
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसी के तहत उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने यूरेनियम संवर्धन के सेंट्रीफ्यूज की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया के मीडिया के अनुसार, किम जोंग उन ने परमाणु हथियार संस्थान और 'हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन आधार' केंद्र के दौरे के दौरान यह आदेश दिया। हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि यह परमाणु सामग्री उत्पादन केंद्र कहां पर स्थित है और किम जोंग उन ने कब ये दौरा किया। 
विज्ञापन


पहली बार उत्तर कोरिया ने अपने यूरेनियम संवर्धन केंद्र को सार्वजनिक किया
कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, किम ने यूरेनियम संवर्धन आधार केंद्र के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि आधार केंद्र गतिशील रूप से परमाणु सामग्री का उत्पादन कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया ने पहली बार अपने यूरेनियम संवर्धन केंद्र को सार्वजनिक रूप से पेश किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किम ने आत्मरक्षा के लिए परमाणु हथियारों को तेजी से बढ़ाने के लिए सेंट्रीफ्यूज की संख्या को बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन


अमेरिकी खुफिया एजेंसी को शक इन जगहों पर हो सकते हैं यूरेनियम संवर्धन केंद्र
यूरेनियम संवर्धन केंद्र का इस्तेमाल यूरेनियम को सेंट्रीफ्यूज में रखकर और उसे उच्च गति से घुमाकर अधिक समृद्ध यूरेनियम के उत्पादन के लिए किया जाता है। परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए अत्यधिक और समृद्ध यूरेनियम जरूरी होता है। अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसियों का मानना है कि उत्तर कोरिया प्योंगयांग के कांगसन परमाणु परिसर और योंगब्योन परमाणु स्थल पर यूरेनियम संवर्धन केंद्र संचालित कर रहा है। इसकी वजह ये भी है क्योंकि उत्तर कोरिया ने साल 2010 में प्रसिद्ध अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक सिगफ्राइड हेकर को योंगब्योन परमाणु स्थल आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरेनियम संवर्धन सुविधा के अचानक सार्वजनिक करने के पीछे नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को माना जा रहा है। दरअसल इसे उत्तर कोरिया द्वारा अपनी परमाणु क्षमताओं का प्रदर्शन करने के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed