{"_id":"616e366319abd54d843c519f","slug":"north-korea-kim-jong-un-launched-unidentified-projectile-could-possibly-be-a-missile-said-by-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: जापान को आशंका- किम जोंग ने एक बार फिर दागी मिसाइल, बातचीत के बावजूद बाज नहीं आ रहा तानाशाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दहशत: जापान को आशंका- किम जोंग ने एक बार फिर दागी मिसाइल, बातचीत के बावजूद बाज नहीं आ रहा तानाशाह
Tue, 19 Oct 2021 08:37 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:37 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया की सेना ने जानकारी देते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया ने अज्ञात प्रक्षेप्य लॉन्च किया है जिसे जापान की सेना संभावित मिसाइल बता रही है।
विज्ञापन
किम जोंग उन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूक्लियर समझौते पर बातचीत के लाख प्रयास के बावजूद उत्तक कोरिया का तानाशाह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल दक्षिण कोरिया की सेना ने जानकारी देते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया ने अज्ञात प्रक्षेप्य लॉन्च किया है जिसे जापान की सेना संभावित मिसाइल बता रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मिसाइल दागने के पीछे तानाशाह का उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी दक्षिण कोरिया पर परमाणु कूटनीति पर रुकी हुई बातचीत के बीच दबाव बनाना है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि तानाशाह ने यह कदम पड़ोसी देशों में दहशत फैलाने के लिए उठाया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी किम जोंग उन ने अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल Hwasong-16 और कई अन्य महाविनाशक हथियारों का प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की शत्रुतापूर्ण नीतियों को देखते हुए उत्तर कोरियाई हथियारों का विकास जरूरी है।
विज्ञापन
कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में स्थित समुद्र में दागी गई मिसाइल
एएफपी समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि उत्तर कोरियाई 'प्रोजेक्टाइल' को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में स्थित समुद्र में दागा गया था। एजेंसी ने कहा कि हालांकि, सियोल ने घटना के तुरंत बाद कोई और जानकारी नहीं दी। इस बीच, रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने जापान के तट रक्षक का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया ने एक संभावित मिसाइल दागी है। इसके अलावा एसोसिएटेड प्रेस ने कहा कि सियोल ने उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई प्रक्षेप्य पर तुरंत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
कोरियाई प्रायद्वीप में आक्रोश
उत्तर कोरिया के ताजा मिसाइल परीक्षण से कोरियाई प्रायद्वीप में आक्रोश है। दक्षिण कोरिया इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दे सकता है जिसके उत्तर में और भी कड़ा रुख अपनाने की आशंका है। उधर, जापान के उप प्रमुख कैबिनेट मंत्री योशिहिको इसोजाकी ने कहा कि हमने बीजिंग में अपने दूतावासों के जरिये उत्तर कोरिया के समक्ष कड़ा विरोध जताया है। जापान-उत्तर कोरिया में फिलहाल कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।
दो सालों से रुकी हुई है उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बातचीत
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु प्रतिबंधो पर बातचीत लगभग दो सालों से अधिक से रुकी हुई है। उत्तर कोरिया अमेरिका से परमाणु प्रतिबंधो में और ढील देने के लिए कह रहा है।
बिना किसी शर्त के बातचीत को तैयार अमेरिका
उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम ने कहा है कि वे इस हफ्ते बातचीत के लिए दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल जाएंगे। सोमवार को वाशिंगटन में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष से मुलाकात के बाद किम ने यह भी कहा कि अमेरिका एक बार फिर उत्तर कोरिया के साथ बातचीत शुरू करना चाहता है। हम बिना किसी शर्त के उनसे मिलने के लिए तैयार हैं।
कूटनीतिक ढंग से हल करें मामला : चीन
उत्तर कोरिया अपने सैन्य ढांचा सुविधाओं को तेजी से बढ़ा दिया है। पिछले दिनों उसने कई परीक्षण किए हैं। इनमें एक नई प्रकार की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल और एक हाइपरसोनिक मिसाइल भी शामिल है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव ‘अहम चरण’ में है और उन्होंने इस मुद्दे को कूटनीतिक रूप से हल करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
जापान के प्रधानमंत्री ने रद्द किया चुनाव अभियान
उत्तर कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण से जापान का चुनाव अभियान प्रभावित हुआ है। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षण अफसोसजनक बताए हैं। मंगलवार को ताजा मिसाइल परीक्षण के बाद पीएम किशिदा ने उत्तरी जापान में निर्धारित अपना अभियान रद्द कर दिया।