फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Kim Jong Un display new long range missile at military parade

North Korea: विशाल सैन्य परेड और सबसे शक्तिशाली हथियारों का जखीरा, किम जोंग-उन ने फिर दुनिया को चौंकाया

Sat, 11 Oct 2025 07:58 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: लव गौर Updated Sat, 11 Oct 2025 07:58 AM IST
सार

North Korea: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पार्टी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस दौरान विशाल सैन्य पैरेड की गई, जिसमें उत्तर कोरिया शासक ने हथियारों का प्रदर्शन किया। जिनमें नई पीढ़ी की सामरिक मिसाइलों और उन्नत हथियार प्रणालियों को दिखाया।

विज्ञापन
North Korea Kim Jong Un display new long range missile at military parade
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ दल ने अपनी स्थापना का 80वां वर्षगांठ का जश्न मनाया। किम जोंग और विदेशी नेताओं की मौजूदगी में आयोजित विशाल सैन्य परेड में उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया। इस दौरान किम जोंग ने अपनी परमाणु-सशस्त्र सेना के सबसे शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन किया, जिसमें एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) भी शामिल है। जिसका परीक्षण वह आने वाले हफ्तों में करने की तैयारी कर रहे हैं।  
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार रात बारिश में शुरू हुई और सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित परेड ने किम की बढ़ती कूटनीतिक पकड़ और एक ऐसा शस्त्रागार बनाने के प्रयास को उजागर किया, जो अमेरिका और एशिया में उनके प्रतिद्वंद्वियों को प्रभावी ढंग से निशाना बना सके।
विज्ञापन


सैन्य परेड में हथियारों का जखीरा 
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि परेड में ह्वासोंग-20 नामक एक नई, अभी तक परीक्षण ना की गई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया गया, जिसे "सबसे शक्तिशाली परमाणु रणनीतिक हथियार प्रणाली" बताया गया। प्रदर्शन में शामिल अन्य हथियारों में कम दूरी की बैलिस्टिक, क्रूज और सुपरसोनिक मिसाइलें शामिल थीं, जिन्हें उत्तर कोरिया ने पहले प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया में लक्ष्यों पर परमाणु हमला करने में सक्षम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का नहीं किया सीधा जिक्र
उत्तर कोरिया की आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी के अनुसार, परेड में दिए गए भाषण में किम ने कहा कि उनकी सेना को "एक अजेय शक्ति के रूप में विकसित होते रहना चाहिए जो सभी खतरों को खत्म कर दे," लेकिन उन्होंने वाशिंगटन या सियोल का कोई सीधा जिक्र नहीं किया।

रूस भेजी गई सैन्य टुकड़ी का प्रदर्शन
रूस की TASS समाचार एजेंसी की तस्वीरों और वीडियो में हजारों दर्शकों को किम जोंग उन के राष्ट्र-संस्थापक दादा के नाम पर जगमगाते किम इल सुंग स्क्वायर पर मिसाइल लगे वाहनों के गुजरते हुए दिखाया गया है। केसीएनए के मुताबिक परेड के दौरान मार्च करने वाले सैनिकों की टुकड़ियों में "अजेय विदेशी संचालन इकाई शामिल थी, जिसने कोरियाई लोगों के जज्बे का पूरी तरह से प्रदर्शन किया," जिससे पता चलता है कि वे सैनिक थे, जिन्हें किम ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध प्रयास में शामिल होने के लिए रूस भेजा था।


बता दें कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से किम ने रूस को अपनी विदेश नीति की प्राथमिकता बना लिया है, पुतिन की युद्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हजारों सैनिक और तोपखाने सहित बैलिस्टिक मिसाइलों व हथियारों की बड़ी खेप भेज रहे हैं। किम ने पिछले महीने चीन का भी दौरा किया था और एक विशाल सैन्य परेड में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन के साथ मुख्य मंच साझा किया था, जो उनकी कूटनीतिक पकड़ को मजबूत करने के उद्देश्य से एक और कदम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed