{"_id":"61cb7edf023a7642b43d8c30","slug":"north-korea-important-meeting-on-the-completion-of-10-years-in-power-of-kim-jong","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: किम जोंग के सत्ता में 10 साल पूरे होने पर अहम बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: किम जोंग के सत्ता में 10 साल पूरे होने पर अहम बैठक
Wed, 29 Dec 2021 02:47 AM IST
ओम. प्रकाश
एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:47 AM IST
सार
पूर्ण बैठक उत्तर कोरिया में सर्वोच्च स्तर की निर्णय निर्धारण इकाई होती है। किम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों पर अपनी स्थिति या अपने देश के परमाणु कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए पूर्ण बैठकें करते थे।
विज्ञापन
किम जोंग उन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने कोरोना वायरस महामारी और अमेरिका के साथ कूटनीतिक गतिरोध के बीच पिछली परियोजनाओं की समीक्षा करने तथा नई नीतियों पर चर्चा करने के लिए एक अहम राजनीतिक सम्मेलन की शुरुआत की है। किम जोंग उन ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
बैठक में इस साल प्रमुख नीतियों की समीक्षा की जाएगी और समाजवादी निर्माण के विकास के नए दौर में जीत के अगले चरण की शुरुआत के लिए रणनीतिक और सामरिक नीतियों पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्ण बैठक उत्तर कोरिया में सर्वोच्च स्तर की निर्णय निर्धारण इकाई होती है। किम अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों पर अपनी स्थिति या अपने देश के परमाणु कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए पूर्ण बैठकें करते थे। अभी तक यह पता नहीं है कि यह बैठक कब तक चलेगी।
विज्ञापन