{"_id":"6363cbab5b14bf3b83557d6b","slug":"north-korea-fires-unspecified-ballistic-missile-japan-says-additional-missile-into-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने कही ये बात
Thu, 03 Nov 2022 07:39 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 03 Nov 2022 07:39 PM IST
सार
उत्तर कोरिया ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। उसने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल समेत कम से कम चार मिसाइलें दागीं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में दहशत
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विस्तार
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त युद्ध अभ्यास से भड़के उत्तर कोरिया ने 'अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल' का परीक्षण किया। उसने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल समेत कम से कम चार मिसाइलें दागीं। वहीं जापान ने भी कहा कि है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र में एक अतिरिक्त मिसाइल दागी है।
विज्ञापन
इस बीच, जापान सरकार ने अपने नागरिकों को आसपास के इलाके खाली करने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। इससे एक दिन पहले प्योंगयांग की ओर से बीस से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं थीं।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग के पास एक इलाके से सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर एक अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसके लगभग एक घंटे बाद काचेओन शहर से दो छोटी दूरी की मिसाइले प्रक्षेपित की गईं, जो पूर्वी तट की ओर उड़ीं। हालांकि, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ज्यादा जानकारी को साझा नहीं किया है।
विज्ञापन
वहीं, जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजू हमादा ने कहा, उत्तर कोरिया की मिसाइलों में से एक ने दो हजार किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर पहुंचकर करीब 750 किलोमीटर (460 मील) तक उड़ान भरी।