{"_id":"57cdf6944f1c1b305e317921","slug":"north-korea-fires-3-ballistic-missiles-during-g20-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 के माहौल में उत्तर कोरिया ने दाग दीं तीन बैलिस्टिक मिसाइलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी-20 के माहौल में उत्तर कोरिया ने दाग दीं तीन बैलिस्टिक मिसाइलें
एजेंसी/ सियोल
Updated Tue, 06 Sep 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : dailymail
उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्वी तट से तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। उत्तर कोरिया ने शक्ति प्रदर्शन उस वक्त किया जब चीन में जी-20 समिट में दुनिया के शीर्ष नेताओं की बैठक हो रही थी। मिसाइल अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के तीन बजे उत्तर कोरिया के ह्वांग्ज प्रांत से जापान के सागर (पूर्वी सागर) में दागी गई। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन प्रक्षेपणों से दो हफ्ते पहले उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी चलित बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सोमवार को उत्तरी कोरिया ने किस श्रेणी की मिसाइल लांच की।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कोरिया इस मिसाइल लॉन्च का विश्लेषण कर रहा है। उत्तर कोरिया ने इस साल मिसाइलों की एक पूरी श्रृंखला दागी है। अभी हाल ही में 24 अगस्त को पनडुब्बी चालित बैलिस्टिक मिसाइल जापान की ओर 500 किलोमीटर (300 मील) तक दागी गई थी। इसे लेकर बड़े स्तर पर उत्तरी कोरिया की आलोचना की गई है।
विज्ञापन
रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि मिसाइल दागा जाना असल में उत्तरी कोरिया के परमाणु हमले के इरादे को दिखाता है। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क गेउन-हाय और चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सोमवार को मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही उत्तरी कोरिया ने तीन मिसाइलों का प्रक्षेपण किया।
विज्ञापन
चीन उत्तरी कोरिया का अकेला सबसे बड़ा सहयोगी देश और आर्थिक जीवनरेखा है। लेकिन हाल ही में दोनों देशों के बीच भी रिश्तों में उत्तरी कोरिया की ओर से परमाणु और मिसाइलों के प्रक्षेपण के चलते दरारें पैदा हुई हैं।