{"_id":"5d4df6db8ebc3e6cd8782e85","slug":"north-korea-fires-2-unidentified-projectiles-into-east-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में दागीं दो प्रोजेक्टाइल मिसाइल, फिर बढ़ेगा तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में दागीं दो प्रोजेक्टाइल मिसाइल, फिर बढ़ेगा तनाव
Sat, 10 Aug 2019 04:12 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 10 Aug 2019 04:12 AM IST
सार
- पिछले महीने भी दो शॉर्ट रेंज वाली मिसाइल छोड़ी थीं
- दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने की थी पुष्टि
- परीक्षण के नाम पर दागी गई थीं शॉर्ट रेंज मिसाइलें
विज्ञापन
kim jong un
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दो प्रोजेक्टाइल मिसाइल छोड़ी हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक इस बार यह मिसाइल पूर्वी सागर में छोड़ी गई हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया ने पिछले महीने भी दो शॉर्ट रेंज वाली मिसाइल छोड़ी थीं। जिन्हें समुद्र में दागा गया था। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की थी।
दक्षिण कोरिया की सीमा पर स्थित डीएमजी में किम जोंग उन की ट्रंप से हुई मुलाकात के बाद पिछले महीने हुआ यह पहला मिसाइल परीक्षण था। तब दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के एक अधिकारी ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने सुबह होने के तुरंत बाद 2 मिसाइलें दागीं थीं। जिसके बाद ये मिसाइलें पूर्वी सागर में जा गिरी।
विज्ञापन
तब सियोल के एक अधिकारी ने बताया था कि एक मिसाइल ने 430 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरी, जबकि दूसरी मिसाइल ने 690 किलोमीटर तक की उड़ान भरी। उन्होंने कहा था यह अपने आप में एक अलग तरह की मिसाइल है। माना जा रहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच अगले महीने होने वाले सैन्य अभ्यासों को लेकर चेतावनी दिए जाने के बाद यह कदम उठाया है।
उत्तर कोरिया ने आगाह किया था कि इन युद्ध अभ्यासों से वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण की वार्ता बहाल होने की योजना प्रभावित हो सकती है। वहीं जापान के रक्षा मंत्री ने प्योंगयांग के इस कदम को ‘अत्यधिक खेदजनक’ बताया।
विज्ञापन
North Korea fires 2 unidentified projectiles into East Sea: Yonhap News Agency (file pic) pic.twitter.com/rmSWqdQTAP
— ANI (@ANI) August 9, 2019विज्ञापन