फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fired two ballistic missiles, tested fourth time this week

Ballistic Missile Fired: उत्तर कोरिया ने फिर दागीं दो बैलेस्टिक मिसाइल, इस सप्ताह चौथी बार परीक्षण

Sat, 01 Oct 2022 07:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Oct 2022 07:53 AM IST
सार

शनिवार तड़के उत्तर कोरिया की ओर से फिर से दो बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं गई हैं। यह उत्तर कोरिया की ओर से इस सप्ताह किया गया यह चौथा मिसाइल परीक्षण है। 

विज्ञापन
North Korea fired two ballistic missiles, tested fourth time this week
किम जोंग उन - फोटो : Agency

विस्तार

उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के दक्षिण कोरिया दौरे और अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद से वह लगातार आक्रामक है। अब खबर है कि शनिवार तड़के उत्तर कोरिया की ओर से फिर से दो बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं गई हैं। यह उत्तर कोरिया की ओर से इस सप्ताह किया गया यह चौथा मिसाइल परीक्षण है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई सेना की ओर से कहा गया है कि अमेरिका- दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच परमाणु संपन्न राष्ट्र द्वारा किया गया यह चौथा मिसाइल परीक्षण है। दरअसल, दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने शुक्रवार से ही सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इससे पहल अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस गुरुवार को दक्षिण कोरिया के सियोल पहुंचीं थीं, जिसके बाद से लगातार उत्तर कोरिया मिसाइल प्रक्षेपण में जुटा हुआ है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने गुरुवार को मिसाइल प्रक्षेपण किया था। बीते बुधवार को भी मिसाइल दागी गईं थीं। इसी सप्ताह उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी थी।
विज्ञापन


हैरिस ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरे के बीच अपने एशियाई सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अमेरिका और दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाजों के कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर अभ्यास करने के बीच उत्तर कोरिया ने यह बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र में पहुंचीं हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची। डीएमजेड का दौरा अमेरिकी नेताओं के लिए एक रस्म बन गई है, जिसके जरिये वे आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के अपने रुख को स्पष्ट करने की कोशिश करते हैं। यहां आने से पहले हैरिस ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक से उनके सियोल स्थित कार्यालय में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की। मई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाले सुक ने हैरिस का दौरा दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत करने की दिशा में अहम बताया। हैरिस ने इस दौरे से पहले जापान यात्रा पर उत्तर कोरिया के अवैध हथियार कार्यक्रम की निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed