{"_id":"627c82d97fe1c860a93e6abd","slug":"north-korea-confirms-first-covid-case-kim-jong-un-imposed-lockdown-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, किम जोंग उन ने पूरे देश में लगाया लॉकडाउन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, किम जोंग उन ने पूरे देश में लगाया लॉकडाउन
Thu, 12 May 2022 09:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 May 2022 09:15 AM IST
सार
व्यक्ति काफी दिनों से बुखार से पीड़ित था। जांच के बाद उसमें ओमिक्रोन की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्तर कोरिया में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया में गुरुवार को कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई। वहीं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाेंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। जांच के बाद सामने आया कि, व्यक्ति ओमिक्रोंन वैरिएंट की चपेट में है।
विज्ञापन
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, पहला मामला सामने आने के बाद किम जोंग उन ने अधिकारियों के साथ बैठक की और संक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं खबर आ रही है कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीमाओं पर सख्ती लागू
ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आने के बाद उत्तर कोरिया की सीमाओं पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। किम जाेंग उन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वालों की सघन जांच की जाए।
विज्ञापन