फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea agitated over President joe Biden criticism

मिसाइल परीक्षण : उत्तर कोरिया ने कहा- राष्ट्रपति बाइडन का बयान उकसावे वाला

Sun, 28 Mar 2021 02:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 02:12 AM IST
सार

  • परमाणु परीक्षण पर कहा, आत्मरक्षा के उपाय करते रहेंगे

विज्ञापन
North Korea agitated over President joe Biden criticism
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर कोरिया ने अपने बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षणों की आलोचना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर पलटवार करते हुए उनकी टिप्पणियों को उकसावे वाली बताया।

विज्ञापन


उसने कहा, ऐसे बयान उत्तर कोरिया के आत्मरक्षा के अधिकार का अतिक्रमण हैं और हमारे पास अपनी रक्षा के लिए और कोई विकल्प नहीं है। इस कोरियाई देश ने इसके साथ ही अपनी सैन्य शक्ति का विस्तार करते रहने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी री प्योंग चोल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी तट पर कम दूरी की दो मिसाइलों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन के बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि यदि वे तनाव बढ़ाना जारी रखते हैं तो इसका जवाब दिया जाएगा। लेकिन में कूटनीति के लिए भी तैयार हूं लेकिन यह परमाणु कार्यक्रम बंद करने की शर्त पर होगा।


उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ इस मुद्दे पर परामर्श कर रहे हैं। इस बयान पर चिंता जताते हुए उत्तर कोरियाई अधिकारी ने कहा, हमारे हथियार परीक्षणों की आलोचना करना अमेरिका के लिए ‘गैंगस्टर सरीखा तर्क’ है क्योंकि अमेरिका खुद बैलेस्टिक मिसाइलों का खुलकर परीक्षण कर रहा है। चोल ने कहा, आत्मरक्षा के लिए हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed