{"_id":"6652b792a2950ef43c0aba3d","slug":"north-korea-accuses-us-south-korea-of-flying-spy-planes-ships-news-in-hindi-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: उत्तर कोरिया का अमेरिका-द. कोरिया पर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप, पलटवार की दी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: उत्तर कोरिया का अमेरिका-द. कोरिया पर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप, पलटवार की दी चेतावनी
Sun, 26 May 2024 03:25 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोल
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 26 May 2024 03:25 PM IST
सार
उत्तरी कोरिया के रक्षा मंत्री किम गैंग Il ने दक्षिण कोरिया की नौसेना और तट रक्षक पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और सैन्य तनाव बढ़ाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अंतर कोरियाई सीमा पर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उत्तर कोरिया ने चेतावनी भी दी कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा का उल्लंघन होने पर वह इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री किम गैंग Il ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की कठपुतली वायुसेना पूरे दिन बहुत ही कम समय के अंतराल पर हवाई जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
किम ने आगे कहा, "जब देश की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा होगा, तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।" उन्होंने दक्षिण कोरिया की नौसेना और तट रक्षक पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और सैन्य तनाव बढ़ाने का भी आरोप लगाया है। किम ने दावा किया कि 13 से 24 मई के बीच अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर 16 आरसी-135 और यू-2एस जासूसी विमान और आरक्यू-4बी ड्रोन उड़ाया। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण कोरिया से गुब्बारों में भेजे गए पर्चों की भी आलोचना करते हुए इसे खतरनाक भड़काऊ हरकत बताया।