फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   north korea accuses US and South Korea for pushing korean peninsula to 'brink of nuke war

North Korea: दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सैन्य अभ्यास से बौखलाया उत्तर कोरिया, दे डाली परमाणु युद्ध की धमकी

Thu, 06 Apr 2023 08:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Apr 2023 08:54 AM IST
सार

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच इस सैन्य अभ्यास का जमकर विरोध कर रहा है। अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास को अपने खिलाफ एक रणनीति बताया है। 

विज्ञापन
north korea accuses US and South Korea for pushing korean peninsula   to 'brink of nuke war
kim jong un - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर गंभीर आरोप लगाया। उत्तर कोरिया ने कहा कि दोनों देश अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास के माध्यम से हमें उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी यह हरकत तनाव को परमाणु युद्ध के कगार तक पहुंचा सकती है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इसके विरोध में उत्तर कोरिया ने आक्रामक कार्रवाई के साथ जवाब देने की कसम खाई है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक चो जू ह्योन के टिप्पणी के हवाले से बताया गया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास ने तनाव को और बढ़ाने का काम किया है। 

विज्ञापन


सैन्य अभ्यास ने बढ़ाई उत्तर कोरिया की परेशानी
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास ने उत्तर कोरिया की परेशानियों को बढ़ा कर रख दिया है। सुरक्षा विश्लेशक जो ह्योन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच युद्ध अभ्यास का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोरियाई प्रायद्वीप को एक बड़े तबाही की तरफ ले जा रहा है। देखा जाए तो कोरियाई प्रायद्वीप को एक तरफ से परमाणु युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि अमेरिका उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम, डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के संक्षिप्त नाम का उपयोग कर रहा था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे में अब यही उम्मीद की जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एकजुट होने से कोरियाई प्रायद्वीप पर मंडरा रहे परमाणु युद्ध के काले बादल जल्द से जल्द छट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास से बौखलाया उत्तर कोरिया
अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सेना ने मार्च से ही वार्षिक स्प्रिंगटाइम की एक शृंखला तैयार की है। इसमें अमेरिकी विमानवाहक पोत, बी-1बी और बी-52 बमवर्षक भी शामिल हैं। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच इस सैन्य अभ्यास का जमकर विरोध कर रहा है। अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास को अपने खिलाफ एक रणनीति बताया है। 


अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीस सैन्य अभ्यास से बौखलाए उत्तर कोरिया अपने सैन्य गतिविधियों में तेजी ला रहा है। पिछले कुछ दिनों में उत्तर कोरिया ने छोटे-बड़े कई बैलिस्टिक मिसाइलें भी दाग चुका है। उनमें से एक मिसाइल ऐसा था जिसे अमेरिका के किसी भी क्षेत्र में दागा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed