फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Non stop Attack on Hindu temples occuring in imran khans new pakistan

पाकिस्तान: इमरान के नए पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी, हिंदू मंदिर को फिर से बनाया निशाना 

Tue, 28 Sep 2021 09:15 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Non stop Attack on Hindu temples occuring in imran khans new pakistan
पाकिस्तान में हिंदू मंदिर को फिर से बनाया गया निशाना। - फोटो : ANI
पाकिस्तान में अलपसंख्यकों पर अत्याचारों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं लेता दिख रहा है। अपने देश को नया पाकिस्तान बताने वाले इमरान खान का चेहरा बार-बार बेनकाब हो रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंदू अल्पसंख्यकों पर फिर से जुल्म की खबर सामने आई है। यहां टेरी शहर के करक क्षेत्र में एक मौलाना के कहने पर प्रशासन ने हिंदू मंदिर पर कब्जा कर के मंदिर के बीचोंबीच दीवार खड़ी करवा दी है।  
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
स्थानीय मीडिया को दिए बयान में एक बुजुर्ग हिंदू शख्स ने बताया कि प्रशासन ने यह काम मंदिर के पास में ही एक धार्मिक मदरसा चलाने वाले जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फाजी के(जेयूआई-एफ) मौलाना हाफिज फैजुल्ला के शिकायत पर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान मौलाना और उसके समर्थकों ने सवाल खड़े करने शुरु कर दिए, इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मंदिर के बीच में ही एक चाहरदीवारी का काम शुरुकर दिया। यहां तक की कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर तक ने हिंदू समुदाय के लोगों के किसी तर्क और बातों पर ध्यान नहीं दिया। 

सरकारी व्यक्तियों ने भी हाथ खींचें
व्यक्ति ने बताया कि प्रांत के मुख्यमंत्री के अल्पसंख्यक मामलों के सहायक वज़ीरजादा ने भी स्थानीय मुसलमानों के नाराज़ होने के डर से इस मामले को सुलझाने से इंकार कर दिया। मौलाना फैजुल्लाह ने मंदिर की एक दीवार पर समाधि की जगह मंदिर लिखे होने पर आपत्ति जताई थी। इसके अलावा मंदिर में बन रहे कमरों को लेकर भी नाराजगी दिखाई थी। मौलाना का कहना था कि मंदिर का विस्तार करना हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हुए समझौते के खिलाफ़ है। 

पिछले साल भी हुआ था हमला
पिछले साल भी इस मंदिर पर जेयूआई-एफ के मौलाना शफीउल्लाह ने स्थानीय समर्थकों के साथ हमला कर के मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने मामला दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था । लेकिन इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के एक स्थानीय विधायक जियाउल्लाह बंगश ने दोनो पक्षों में समझौता करवा के आरोपियों को माफ़ी दिलवा दी थी। इसके बाद ही शरिया के अनुसार मंदिर का पुनर्निमाण शुरु किया गया था। 


पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहें हैं अल्पसंख्यकों और मंदिरों पर हमले
पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले महीने जन्माष्टमी के अवसर पर भी सिंध प्रांत के एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार न रोक पाने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed