फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nobel winning virologist Luc Montanier passes away who discovered the HIV virus

पेरिस: एचआईवी वायरस की खोज करने वाले नोबेल विजेता वायरोलॉजिस्ट ल्यूक का निधन

Sat, 12 Feb 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 06:07 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एड्स के खिलाफ लड़ाई में मॉन्तैनियर का योगदान उल्लेखनीय था।

विज्ञापन
Nobel winning virologist Luc Montanier passes away who discovered the HIV virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पेरिस मशहूर फ्रांसीसी शोधकर्ता और वायरोलॉजिस्ट ल्यूक मॉन्तैनियर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें एचआईवी वायरस को खोज के लिए 2008 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि, हाल ही में उन्हें कोरोना वायरस के बारे में भ्रम फैलाने पर आलोचना का शिकार होना पड़ा था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि पेरिस के एक अस्पताल में 8 फरवरी, 2022 को मॉन्तैनियर  का निधन हो गया।

विज्ञापन


एड्स होने की प्रक्रिया का किया था खुलासा
मॉन्तैनियर ने 1983 में स्यूमन इम्युनो डेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) की पहचान की और उस प्रक्रिया को समझाया जिसकी वजह से यह एड्स का कारण बनता है। इसके लिए उन्हें सहयोगी फ्रेंकोइस बरे-सिनौसी के साथ 2008 चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एड्स के खिलाफ लड़ाई में मॉन्तनियर का योगदान उल्लेखनीय था।
विज्ञापन


कई अन्य शीर्ष सम्मान भी मिले 
वे पॉश्चर इंस्टीट्यूट में एमेरिटम प्रोफेसर और सीएनआरएस में एमेस्टिस रिसर्च डायरेक्टर में उन्हें फ्रांस केसन ऑफ ऑनर सहित कई शोष पुरस्कार मिले।

मॉन्तैनियर ने कोरोना वायरस लैब में बनाए जाने का किया
2020 में उन्होंने दावा किया था कि कोरोना कापस प्राकृतिक तौर पर उत्पन्न नहीं हुआ है, पल्कि म में हेरफेर कर बनाया गया है। हालांकि, जीनोम अनुक्रम के विशेषज्ञों का कहना है कि मॉन्लेनियर की धारणा गलत और भ्रामक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री में दावा किया था कि कॉविड टोकों के कारण हो कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बन रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में भी विशेषज्ञों ने कहा कि टीके का व्यापक प्रयोग होने से पहले ही दुनियाभर में कोविंड के नए वेरिएट मिलने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed