{"_id":"5fb581f6b3e24b51d4293ccc","slug":"nobel-peace-ceremony-will-not-be-held-due-to-corona-epidemic-nobel-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के चलते नोबेल शांति समारोह का नहीं होगा आयोजन : नोबेल समिति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना महामारी के चलते नोबेल शांति समारोह का नहीं होगा आयोजन : नोबेल समिति
Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोपेनहेगन
एजेंसी, कोपेनहेगन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को चुना गया इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए
- फोटो : twitter.com/NobelPrize
कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार नोबेल शांति समारोह का आयोजन नहीं होगा। समारोह का अगले महीने नार्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजन होना था। नोबेल समिति ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
समिति ने बताया कि ओस्लो में कोरोना प्रतिबंधों के मद्देनजर अगले माह समारोह का आयोजन संभव नहीं है। भुखमरी से लड़ाई के प्रयासों के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूएफपी के प्रमुख डेविड बीस्ले के ओस्लो जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब वह 10 दिसंबर को एक डिजिटल समारोह में पुरस्कार स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन