फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No Sign of Ukraine Involvement in Horrible Moscow Concert Hall Attack says US John Kirby

Moscow Attack: अमेरिका ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को बताया डरावना, कहा- यूक्रेन के शामिल होने के संकेत नहीं

Sat, 23 Mar 2024 03:00 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 23 Mar 2024 03:00 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हमले की तस्वीरें डरावनी हैं। फिलहाल हमले में यूक्रेन की भूमिका का कोई संकेत नहीं है। अमेरिका इस संबंध में जानकारी जुटा रहा है। 

विज्ञापन
No Sign of Ukraine Involvement in Horrible Moscow Concert Hall Attack says US John Kirby
John Kirby - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने इस आतंकवादी हमला बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करने की अपील की है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है। रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध के कारण कीव पर सवाल उठ सकते हैं। वहीं, अमेरिका ने मॉस्को में हुए हमले में यूक्रेन के शामिल होने से इनकार किया है।   
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हमले की तस्वीरें डरावनी हैं। फिलहाल हमले में यूक्रेन की भूमिका का कोई संकेत नहीं है। अमेरिका इस संबंध में जानकारी जुटा रहा है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए किर्बी ने कहा कि फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यूक्रेन या यूक्रेनी लोग गोलीबारी में शामिल हैं। किर्बी ने हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा, मीडिया में आईं तस्वीरें बहुत ही डरावनी हैं और उन्हें देखना कठिन है। हमारी संवेदनाएं इस भयानक और भयावह हमले के पीड़ितों के साथ हैं। पीड़ित परिवारों के लिए यह कठिन दिन है।
विज्ञापन


बता दें, मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने सात मार्च को रूस में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी कि रूसी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर चरमपंथी हमले की योजना बना रहे हैं। लेकिन किर्बी का कहना है कि अमेरिका को हमले के बारे में कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार के हमले को लेकर उन्हें पूर्व चेतावनी पर विश्वास नहीं था। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने गोलीबारी की घटना के बाद सभी अमेरिकी नागरिकों को कॉन्सर्ट या शॉपिंग मॉल में जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed