फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No fear, only beer Joe Biden offers free brew to get Americans vaccinated against Covid19

टीका लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ: अमेरिका में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए बाइडन ने दिया ऑफर

Thu, 03 Jun 2021 08:35 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jun 2021 08:35 AM IST
सार

कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार बनकर सामने आया है। जो भी देश अपने नागरिकों को जितनी जल्दी टीके लगाएगा, वह उतनी जल्दी महामारी से मुक्त हो सकेगा। ऐसे में अब वैक्सीन लगवाने के लिए अमेरिका में मुफ्त बियर का ऑफर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
No fear, only beer Joe Biden offers free brew to get Americans vaccinated against Covid19
टीकाकरण के लिए बाइडन ने दिया मुफ्त बियर का ऑफर - फोटो : Self

विस्तार

दुनियाभर में पैर पसार चुकी कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। जिन देशों में टीकाकरण जितनी तेजी से हो रहा, वहां हालात उतनी ही तेजी से सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे देशों में इस्राइल, ब्रिटेन व अमेरिका शामिल हैं। इसलिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अब आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त बियर का ऑफर दे रहा है।

विज्ञापन


कोविड -19 का टीका लगाने के लिए अमेरिकियों को मुफ्त बीयर व्हाइट हाउस द्वारा समर्थित प्रोत्साहन है, क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडन 4 जुलाई की छुट्टी से पहले लोगों को अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिए बुधवार को जून महीने को 'कार्रवाई का महीना' के रूप में घोषणा की है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में बोलते हुए बाइडन ने कहा कि देश में पूरी तरह टीकाकरण के बाद राष्ट्र को फिर से नए रूप में खड़ा करने के लिए तैयार हैं और 70 फीसदी वयस्कों को स्वतंत्रता दिवस तक आंशिक रूप से टीका लगाने की उनकी योजना है और यह इस गर्मी में देश को महामारी के पूर्व वाले सामान्य स्थिति में वापस लाने के उनके लक्ष्य के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शराब कंपनी एनह्यूजर बुश द्वारा दिया जा रहा मुफ्त बियर ऑफर अमेरिकियों को टीका लगवाने की गति को बनाए रखने के लिए नकद उपहार, खेल टिकट या सशुल्क अवकाश जैसे अन्य प्रोत्साहनों के समान है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन द्वारा 'कार्रवाई का महीना' घोषित किए जाने के बाद अमेरिकियों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी का उपयोग करना जारी रखेगा। व्हाइट हाउस के अनुसार, अब तक 62.8 फीसदी वयस्क अमेरिकी आबादी ने कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है और 13 करोड़ 36 लाख (133.6 मिलियन) लोग पूर्ण टीकाकरण प्राप्त कर चुके हैं।


नए टीकाकरण की दर फिर से धीमी होकर प्रति दिन औसतन 6,00,000 से कम हो गई है, जो प्रतिदिन 8,00,000 से अधिक थी, जब लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लॉटरियों जैसे प्रोत्साहनों की घोषणा की गई थी, और अप्रैल की शुरुआत में यह प्रति दिन लगभग 20 लाख (2 मिलियन) के शिखर पर था, तब टीके की मांग बहुत ज्यादा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed