{"_id":"5c6be0eabdec223c46439205","slug":"no-evidence-to-show-the-picture-of-pakistani-flag-on-toilet-paper-search-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टॉयलेट पेपर' सर्च करने पर पाकिस्तानी झंडे का चित्र आने पर गूगल का जवाब, कहा- इसका कोई साक्ष्य नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'टॉयलेट पेपर' सर्च करने पर पाकिस्तानी झंडे का चित्र आने पर गूगल का जवाब, कहा- इसका कोई साक्ष्य नहीं
Tue, 19 Feb 2019 04:37 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 19 Feb 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट आए जिसमें कहा जा रहा था कि सर्च इंजन गूगल पर 'टॉयलेट पेपर' सर्च करने पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर दिख रही है। इस मामले में गूगल की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। गूगल का कहना है कि हमें ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे इसकी पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन हमें ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला कि गूगल चित्र पर इस तरह की खोज का परिणाम पाकिस्तानी झंडा दिख रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि कई समाचार संस्थानों ने एक पुराने स्क्रीनशॉट का जिक्र किया है जो 2017 का बताया जाता है। प्रवक्ता ने कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि ये परिणाम ऐसे दिख रहे हैं जैसे कि बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन