{"_id":"683016b22bf7a10ead0bf616","slug":"no-bombs-or-people-come-from-india-attackers-are-our-own-people-shahbaz-sharif-exposed-on-balochistan-pakistan-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balochistan Row: 'भारत से बम या लोग नहीं आते, हमलावर हमारे ही लोग', सांसद ने बलूचिस्तान पर खोली शहबाज की पोल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Balochistan Row: 'भारत से बम या लोग नहीं आते, हमलावर हमारे ही लोग', सांसद ने बलूचिस्तान पर खोली शहबाज की पोल
Fri, 23 May 2025 12:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 23 May 2025 12:03 PM IST
सार
उन्होंने बलूचिस्तान में हमलों के लिए भारत पर पाकिस्तान के लगातार आरोपों पर भी सवाल उठाए। उमर फारूक ने पूछा, 'हमारी एजेंसियां और सेनाएं क्या कर रही हैं? हम अपनी ही सेना से सवाल क्यों नहीं कर रहे हैं? भारत से कोई बम या लोग नहीं आते। हमलावर हमारे ही लोग हैं।'
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : X @CMShehbaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सांसद उमर फारूक ने भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सार्वजनिक रूप से जमकर लताड़ा। उन्होंने बलूचिस्तान को लेकर भी अपनी सरकार की पोल खोली। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में बम भारत से नहीं आ रहे हैं। वहां हमला करने वाले हमारे अपने लोग ही हैं। उनके बयानों ने पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोल दी और उसके प्रोपेगैंडा को भी उजागर कर दिया।
विज्ञापन
'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानिए
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के दुस्साहसों का जवाब देते हुए पड़ासी मुल्क के कुछ सैन्य ठिकानों पर भी भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीक हमले किए थे।
विज्ञापन
'भारत इतनी गहराई तक घुसकर हमें कैसे मार सकता है?'
पाकिस्तानी सांसद ने पाकिस्तान की रक्षा प्रभावशीलता और सैन्य क्षमता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया। उमर फारूक ने कहा, 'भारत इतनी गहराई तक घुसकर हमें कैसे मार सकता है? भारत ने चकलाला एयरबेस पर भी बमबारी की। हमारी सेना का जीएचक्यू पास में ही था। कोई नहीं पूछ रहा कि भारत इतनी गहराई तक कैसे घुस आया।' इसके बाद उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा, 'अगर मेरी बातों से कोई नाराज होता है, तो उसे आकर इन मुद्दों पर सीधे चर्चा करनी चाहिए।'
विज्ञापन
'भारत से कोई बम या लोग नहीं आते, हमलावर हमारे ही लोग'
उन्होंने बलूचिस्तान में हमलों के लिए भारत पर पाकिस्तान के लगातार आरोपों पर भी सवाल उठाए। उमर फारूक ने पूछा, 'हमारी एजेंसियां और सेनाएं क्या कर रही हैं? हम अपनी ही सेना से सवाल क्यों नहीं कर रहे हैं? भारत से कोई बम या लोग नहीं आते। हमलावर हमारे ही लोग हैं।' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बलूचिस्तान में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जो आंतरिक असंतोष और दमन की ओर इशारा करता है। दरअसल, बलूचिस्तान में लंबे समय से बलूच अलगाववादी समूहों प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इस क्षेत्र के विशाल प्राकृतिक संसाधनों पर अधिक स्वायत्तता और नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।
पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश
उमर फारूक के बयान से पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर भारत के सैन्य अभियानों को कमतर बताया है। उसका दावा है कि उसे छुटपुट नुकसान ही हुआ है, जबकि सच्चाई कुछ और ही है। विदेशी मीडिया हाउस भी सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से पाकिस्तान को हुए भारी नुकसान को उजागर कर चुके हैं। उमर फारूक के बयानों से पता चलता है कि पाकिस्तान सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रहा है।