फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   no bail to apple daily editor and ceo

हांगकांग : एपल डेली के संपादक, सीईओ को जमानत नहीं

Sun, 20 Jun 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हांगकांग।
एजेंसी, हांगकांग। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 02:26 AM IST
सार

अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की। सुनवाई शुरू होने से पहले कुछ कार्यकर्ता एप्पल डेली के बैनर और प्रतियां लेकर बाहर खड़े हुए थे।

विज्ञापन
no bail to apple daily editor and ceo
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एपल डेली’ के मुख्य संपादक और उसकी मूल कंपनी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) को शनिवार को यहां एक अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दो दिन पहले गिरफ्तारी के बाद यह इनकी पहली सुनवाई थी।

विज्ञापन


मुख्य संपादक रयान लॉ और नेक्स्ट डिजिटल के सीईओ चेउंग किम-हुंग एक वैन में यहां पहुंचे, जिसकी खिड़कियां पूरी तरह ढकी हुई थीं। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के लिए विदेश के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को अर्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में प्रेस की आजादी पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य मजिस्ट्रेट विक्टर सो ने कहा कि ऐसा यकीन करने का पर्याप्त आधार नहीं है कि वे दोबारा सुरक्षा कानून नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने उन्हें लाई चि कोक हिरासत केंद्र में रखने का आदेश दिया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की। सुनवाई शुरू होने से पहले कुछ कार्यकर्ता एप्पल डेली के बैनर और प्रतियां लेकर बाहर खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार तीन अन्य लोगों पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है और उन्हें शुक्रवार देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed