फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirav modi to appeal third time for his bail in United Kingdom court

जमानत के लिए 8 मई को ब्रिटिश अदालत में तीसरी बार अपील करेगा नीरव मोदी

Sun, 05 May 2019 10:21 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 05 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nirav modi to appeal third time for his bail in United Kingdom court
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ब्रिटेन की अदालत में आठ मई को अपनी जमानत के लिए एक और अपील करेगा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपी मोदी को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मोदी की इससे पहले दो जमानत याचिकाएं रद्द की जा चुकी हैं और इस समय वह दक्षिण पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। उसे 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। मोदी जमानत लेने के तीसरे प्रयास के तहत आठ मई को वेंस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा आर्बुथनॉट के समक्ष पेश होगा। 
विज्ञापन


प्रत्यर्पण मामले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस के प्रवक्ता ने कहा, ‘इस मामले में अगली सुनवाई आठ मई को होगी। जज एम्मा आर्बुथनॉट जमानत की याचिका पर सुनवाई करेंगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 26 अप्रैल को पिछली सुनवाई के दौरान मोदी जज आर्बुथनॉट के समक्ष वीडियोलिंक के जरिये पेश हुआ था। उस समय मोदी के वकीलों ने उसकी जमानत की अपील नहीं की थी और उसे 24 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इससे पहले उसकी जमानत की दो याचिकाओं को अदालत ने इस आधार पर खारिज कर दिया था कि इस बात की काफी संभावना है कि वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा।


भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी 8 मई को एक बार फिर अपनी जमानत के लिए ब्रिटिश अदालत में अपील करेगा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपी मोदी को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed