फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirav Modi cites rats and insects in Aurthor Road Jail of Mumbai to avoid extradition

प्रत्यर्पण से बचने को नीरव का नया पैंतरा, मुंबई की जेल में चूहे-कीड़े होने की बात कही

Thu, 14 May 2020 08:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 May 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi cites rats and insects in Aurthor Road Jail of Mumbai to avoid extradition
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) के आरोपों से घिरे भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले की ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई हो रही है। सुनवाई के चौथे दिन इस दौरान नीरव मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए नया पैंतरा अपनाते हुए मुंबई की जेलों में चूहे और कीड़े होने की बात कही। बता दें कि भारत ने ब्रिटिश अदालत को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल की बैरक संख्या 12 का पूरा विवरण दिया है जहां प्रत्यर्पण के बाद मोदी को रखा जाना है। 

विज्ञापन


भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की वकील क्लेयर मोंगटोमरी ने प्रत्यर्पण ट्रायल के चौथे दिन मुंबई की ऑर्थर रोड जेल की खराब स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वहां कथित तौर पर चूहे, कीड़े, खुली नालियां हैं और जेल के पास की बस्तियों का शोर वहां तक आता है। अगर ऐसी स्थिति में उसता प्रत्यर्पण किया जाता है तो यहा मोदी के मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा।  बता दं कि भारत की जेलों की स्थिति ब्रिटेन में प्रत्यर्पण के मामलों में अक्सर मुख्य बिंदु बनती है। 
विज्ञापन


इससे पहले शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में भी यही हुआ था। इस मुद्दे को विजय माल्या के मामले में विस्तृत रूप से पेश किया गया था। हालांकि, इस मामले में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भारत के आश्वासनों और प्रस्तुत विवरणों को सही ठहराया। ब्रिटेन में ऐसे प्रत्यर्पण के लिए इनकार कर दिया जाता है अगर प्रत्यर्पण की मांग करने वाला देश में प्रत्यर्पित किए जाने वाले व्यक्ति के मानवाधिकारों के लिए कोई जोखिम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले पर सुनवाई सितंबर तक टली

ब्रिटेन की अदालत ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले पर सुनवाई सितंबर तक टाल दी है। अदालत अब इस मामले पर सुनवाई सात सितंबर से दोबारा शुरू करेगी। लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के जिला जज सैमुअल गूजी ने 49 वर्षीय मोदी को दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल से उनकी 28 दिन की रिमांड सुनवाई कॉल पर वीडियो लिंक के जरिये पेश होने की तारीख 11 जून तय की है।


इस मामले पर चार दिन की आंशिक सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने मोदी से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि सितंबर तक जेल से आवाजाही पर लागू अंकुश समाप्त हो जाएगा। उस समय आप व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर सुनवाई में शामिल हो सकते हैं।’ कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन की वजह से इस मामले में इस सप्ताह अंकुशों के बीच सुनवाई हुई।

मामले में पहले हिस्से के तौर पर मोदी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला स्थापित होने पर गौर किया जायेगा। हालांकि, अब इसकी समयसारिणी में भी बदलाव होगा क्योंकि भारत सरकार ने बुधवार को इस मामले में और दस्तावेजों का सेट सौंपा है। न्यायधीश ने नए प्रमाणों को दाखिल कराने की अनुमति दे दी, लेकिन साथ ही इस बात पर भी सहमति जताई कि मोदी की बचाव टीम को इसके आकलन के लिए अधिक समय चाहिए।

‘नीरव मोदी ने मुझे फोन किया और मरवा डालने की धमकी दी’

इससे पहले सुनवाई कर रही अदालत ने एक वीडियो चलाया, जिसमें नीरव की कंपनियों से जुड़े तथाकथित ‘सिर्फ नाम के निदेशकों’ ने कैमरे के सामने आरोप लगाया है कि उन्हें चोरी के आरोपों में फंसाने और जान से मारने तक की धमकियां दी गई थीं। सीबीआई ने ‘सिर्फ नाम के इन निदेशकों’ का वीडियो ब्रिटेन की अदालत को सौंपा था। 

इस सप्ताह सुनवाई के दौरान लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में दिखाए गए इस वीडियो में छह भारतीयों को सुना जा सकता है। उनमें से हर एक ने दुबई छोड़ने और मिस्र के काहिरा जाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार वहां उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और नीरव के भाई नेहाल मोदी ने संदिग्ध कागजातों पर कथित रूप से उनकी मर्जी के खिलाफ हस्ताक्षर कराए।

जून 2018 को रिकॉर्ड किए गए वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है, ‘मेरा नाम आशीष कुमार मोहनभाई लाड है, मैं हांगकांग की सनशाइन जेम्स लिमिटेड और दुबई की यूनिटी ट्रेडिंग फजे का सिर्फ नाम का मालिक हूं।’ उसने कहा, ‘नीरव मोदी ने मुझे फोन किया और मुझसे कहा कि वह मुझे चोरी के मामले में फंसा देगा। उसने भद्दे शब्द इस्तेमाल किए... मुझसे कहा कि वह मुझे मरवा डालेगा...।’

पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी है नीरव मोदी

बता दें कि नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डालर के कर्ज की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। नीरव लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में अपने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है।

वह दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में अपने कमरे से वीडियो लिंक के माध्यम से अदालती कार्यवाही में शामिल हो रहा है। उसे पिछले साल मार्च में गिरफ्तार करने के बाद से जेल में रखा गया है। वह पिछले साल से जमानत के बार-बार प्रयास कर चुका है लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया, क्योंकि उसके देश छोड़कर भाग जाने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed