फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirav Modi brother Nehal Modi charged with committing 2.6 million dollar fraud in New York

भगोड़े नीरव मोदी का भाई भी फंसा, अमेरिका में 19 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

Sun, 20 Dec 2020 02:01 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 20 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi brother Nehal Modi charged with committing 2.6 million dollar fraud in New York
नेहल मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। नेहल मोदी पर मैनहट्टन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी हीरा कंपनियों में से एक के साथ 26 लाख डॉलर (लगभग 19 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी करने के आरोप में उसके खिलाफ केस दायर किया गया है।

विज्ञापन


मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सीवाई वेंस जूनियर ने कहा, 41 वर्षीय नेहल मोदी पर न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में 'फर्स्ट डिग्री में बड़ी चोरी' का आरोप लगा है। वेंस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, नेहल मोदी को न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, मेरा कार्यलाय ऐसे लोगों को अपराध करने की छूट नहीं दे सकता है, जो मैनहट्टन के प्रतिष्ठित हीरा उद्योग में धोखाधड़ी करें और उपभोक्ताओं के साथ ठगी करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में दाखिल और रिकॉर्ड पर दिए गए बयान के मुताबिक, नेहल टाइटन होल्डिंग्स के पूर्व सदस्य नेहल मोदी ने मार्च से अगस्त 2015 के बीच एक कंपनी के साथ मिलकर फेक प्रेजेंटेशन के लिए करीब 26 लाख डॉलर के हीरे एलएलडी डायमंड्स यूएसए से लिए थे। 


बयान में कहा गया, हीरे का व्यापार करने वाले परिवार से आने वाले नेहल को शुरुआत में उद्योग सहयोगियों के माध्यम से एलएलडी डायमंड्स के अध्यक्ष से परिचित कराया गया था। मार्च 2015 में, वह एलएलडी कंपनी के पास गया और कहा कि वह कॉस्टको होलसेल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी कर रहा है। नेहल ने न्यूयॉर्क स्थित एलएलडी कंपनी से कहा कि उसे कुछ हीरे चाहिए, जो वह कॉस्टको को बेचने के लिए दिखाने वाला है। 

एलएलडी ने नेहल को हीरे मुहैया करा दिए। इसके बाद उसने एलएलडी को बताया कि कॉस्टको हीरों को खरीदने के लिए तैयार हो गया है। इसके बाद, एलएलडी ने उसे 90 दिनों के भीतर पूर्ण भुगतान के साथ क्रेडिट पर हीरे खरीदने की अनुमति दी।जबकि कॉस्टको को बेचने की बजाए नेहल ने ये हीरे गिरवी रखकर लोन ले लिया और पैसा निजी उपयोग व कारोबार में इस्तेमाल कर एलएलडी से धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed