फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ninety percent of corona cured patients have lung repaired In Wuhan

चिंताजनक: वुहान में ठीक हुए 90 फीसदी कोरोना मरीजों के फेफड़े खराब

Sat, 08 Aug 2020 03:15 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 08 Aug 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
Ninety percent of corona cured patients have lung repaired In Wuhan
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

चीन में महामारी के केंद्र रहे वुहान शहर के एक अस्पताल से ठीक हुए कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, कोरोना के मरीज रहे इन लोगोंं के फेफड़े 90 फीसदी तक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यही नहीं, ठीक हुए मरीजों में से 5 प्रतिशत मरीज दोबारा संक्रमित भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

विज्ञापन


बता दें कि चीन में पुराने मामलों को लेकर हुए इस खुलासे के बीच नए मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं। इनमें से 22 मामले सिर्फ शिनजियांग प्रांत में दर्ज हुए हैं। मीडिया में बुधवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारियां दी गई हैं। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झोंगनान अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट के निदेशक पेंग झियोंग के नेतृत्व में वुहान यूनिवर्सिटी की एक टीम काम कर रही है। इसी टीम ने वुहान में अप्रैल से अब तक ठीक हुए 100 मरीजों पर एक सर्वे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीम इन पर अप्रैल से नजर रख रही थी। साथ ही समय-समय पर इनके घर जाकर सेहत की जानकारी ले रही थी। एक साल तक चलने वाले इस सर्वे का पहला चरण जुलाई में खत्म हुआ है। इस सर्वे में शामिल मरीजों की औसत उम्र 59 वर्ष है।

मरीजों को 6 मिनट पैदल चलाकर हो रही जांच 
सर्वे के पहले दौर के परिणाम के अनुसार, ठीक हुए मरीजों में 90 प्रतिशत के फेफड़े खराब हो चुके हैं। यानी इन मरीजों के फेफड़ों का वेंटीलेशन और गैस एक्सचेंज फंक्शन काम नहीं कर रहा है। टीम ने मरीजों के साथ 6 मिनट तक पैदल चलकर उनकी जांच की। ठीक हुए मरीज 6 मिनट में बमुश्किल 400 मीटर ही चल पा रहे हैं, जबकि एक स्वस्थ व्यक्ति इतने समय में 500 मीटर तक आसानी से चल लेता है।


विशेषज्ञ बोले- दोबारा संक्रमण या पुरानी बीमारी, अभी कह नहीं सकते
झोंगनान अस्पताल के निदेशक पेंग झियोंग ने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि यह लोग कोरोना से दोबारा संक्रमित हुए हैं या कोई पुरानी बीमारी की वजह से यह हो रहा है। ठीक हुए मरीजों के शरीर में वायरस से लड़ने वाली बी-सेल्स में भी भारी कमी देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed