Nepal: काठमांडू में डिपार्टमेंटल स्टोर लूटने के आरोप में भारतीय समेत नौ गिरफ्तार, RPP महासचिव अदालत में पेश
नेपाल के काठमांडू में राजशाही समर्थक प्रदर्शन के दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर लूटने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिहार के पटना निवासी रवि रंजन कुमार भी शामिल हैं। वहीं, हिंसक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार राष्ट्रीय प्रजातंत पार्टी (आरपीपी) के महासचिव और उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा समेत 41 लोगों को काठमांडू जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में हिंसा के दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान लूटने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भारतीय भी शामिल है। इस बीच, काठमांडू पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय प्रजातंत पार्टी (आरपीपी) के महासचिव और उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा समेत 41 लोगों को जिला अदालत में पेश किया और उनकी न्यायिक हिरासत मांगी।
#WATCH | Nepal | Arrested pro-monarchy leaders brought to District Government Attorney Office in Kathmandu.
विज्ञापन
Those arrested include RPP (Rastriya Prajatantra Party), Vice President Rabindra Mishra, and General Secretary Dhawal Shumsher Rana. pic.twitter.com/zZfGMdcwi9— ANI (@ANI) March 30, 2025
ये भी पढ़ें: नेपाल हिंसा: पीएम ओली और विपक्ष ने बुलाई अहम बैठक, राजशाही समर्थकों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थक प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। राजशाही समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। इस दौरान भटभटेनी डिपार्टमेंटल स्टोर से व्हिस्की, फल, बीयर और मेकअप का सामान भी लूट लिया गया। जिसके आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिहार के पटना निवासी रवि रंजन कुमार भी शामिल हैं।
हिंसक प्रदर्शन में शामिल अब तक 110 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, हिंसक प्रदर्शन में शामिल अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Nepal: हिंसा का असर, नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की सुरक्षा में कटौती की गई, पूर्व पीएम ने लगाए थे आरोप
जगमन गुरुंग राजशाही बहाली समिति के प्रमुख नियुक्त
इस बीच, नेपाल अकादमी के पूर्व कुलपति जगमन गुरुंग को राजशाही बहाली आंदोलन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह समिति के कार्यवाहक कमांडर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। समिति के कमांडर कट्टर राजभक्त नवराज सुबेदी को हिंसक प्रदर्शन के बाद नजरबंद कर दिया गया है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.