फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine killed in clashes between Colombia rebel groups World news in Hindi

World News: कोलंबिया में शांति वार्ता के बीच दो गुरिल्ला समूहों के बीच झड़प, नौ की मौत

Tue, 05 Sep 2023 06:31 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 05 Sep 2023 06:31 AM IST
सार

कोलंबिया में दो गुरिल्ला समूहों के बीच लड़ाई में नौ लोग मारे गए। दक्षिण अमेरिकी देश में दशकों से जारी सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के बीच यह घटना सामने आई है।  

विज्ञापन
Nine killed in clashes between Colombia rebel groups World news in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोलंबिया में दो गुरिल्ला समूहों के बीच लड़ाई में नौ लोग मारे गए। दक्षिण अमेरिकी देश में दशकों से जारी सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के बीच यह घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि एफएआरसी गुरिल्ला समूह और नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के असंतुष्टों के बीच झड़प में जनजातीय समुदाय की एक किशोर लड़की सहित पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नही हैं कि मरने वाले और घायल लड़ाके थे या नागरिक।

विज्ञापन

अंतरिक्ष स्टेशन से छह माह बाद लौटे चार यात्री
केप केनावरल। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर छह महीने रहने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार को धरती पर पर लौट आए। उनका ‘स्पेस एक्स’ कैप्सूल फ्लोरिडा तट से दूर अटलांटिक सागर में पैराशूट से उतरा।
नासा के अंतरिक्ष यात्री स्टीफन बोवेन और वॉरेन ‘वुडी’ होबर्ग, रूस के आंद्रेई फेदयेव और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सुल्तान अल-नेयादी इस अंतरिक्ष अभियान में शामिल रहे। अल-नेयादी कक्षा में इतना लंबा समय बिताने वाले अरब दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के सहयोग से दोबारा निर्मित बौद्ध स्तूप का अनावरण
काठमांडो। नेपाल में भारत के सहयोग से दोबारा निर्मित 5वीं सदी के बौद्ध स्तूप का सोमवार को अनावरण किया गया। 2015 में आए भूंकप के कारण यह स्तूप क्षतिग्रस्त हो गया था। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव व ललितपुर मेट्रोपोलिटन सिटी के के मेयर चिरी बाबू महाराजन ने संयुक्त रूप से श्री नापीचंद्र महावीर भवन का उद्घाटन किया, जिसे 3.84 करोड़ नेपाली रुपये से निर्मित किया गया है। यह स्तूप काठमांडो से 7 किलोमीटर दूर ललितपुर में स्थित है। 

विज्ञापन

चीन में धार्मिक मामलों के पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, रिश्वत का शक
बीजिंग। चीन ने अपने धार्मिक मामलों के निकाय के पूर्व प्रमुख कुई माओहू को रिश्वत लेने के शक में गिरफ्तार किया है। माओहू राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में नवीनतम अधिकारी बन गया है। एजेंसी ने अधिक विवरण दिए बिना कहा कि पूर्व अधिकारी कुई माओहू को गिरफ्तार करने का निर्णय कुछ दिन पहले किया गया था। उनका पतन तब हुआ जब शी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान सख्त हुआ।

चीन को बलोचिस्तान के कमांडर की खुली चेतावनी
इस्लामाबाद। बलोचिस्तान के कमांडर बशीर जैब बलोच ने चीन को खुली चेतावनी दी है। विद्रोही संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी के कमांडर बशीर जैब बलोच ने वीडियो जारी कर कहा कि चीन व अंतरराष्ट्रीय ताकतें बलोचिस्तान से दूर रहें। इसी में भलाई है और हम पर कब्जा करने का विचार भी अपने मन में न लाए। बलोच ने कहा, बलोचिस्तान एक आजाद मुल्क था, जिस पर पाकिस्तानी सेना ने कब्जा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed