{"_id":"5c2b022abdec2256f74c4de8","slug":"nine-injured-as-car-rushes-tokyo-street-takeshita-on-new-year-eve","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो: नववर्ष की पूर्व संध्या हादसा, 21 साल के युवक ने नौ लोगों को कार से कुचला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टोक्यो: नववर्ष की पूर्व संध्या हादसा, 21 साल के युवक ने नौ लोगों को कार से कुचला
Tue, 01 Jan 2019 11:32 AM IST
Shani Mishra
एएफपी, टोक्यो
एएफपी, टोक्यो
Published by: Shani Mishra
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
car accident
टोक्यो में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक युवक ने जश्न मना रहे लोगों की भीड़ को जानबूझकर कार से कुचल दिया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि टोक्यो की ताकेशिता स्ट्रीट पर रात को बारह बजकर दस मिनट पर 21 वर्षीय काजुहिरो कुसाकाबे ने जान लेने की मंशा से लोगों पर कार चढ़ा दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, कुसाकाबे ने पुलिस को बताया कि उसने मृत्यु दंड के विरोध में यह कदम उठाया। इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि हमले में कॉलेज का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी सर्जरी चल रही है।
कुसाकाबे को हत्या के प्रयास के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है।