{"_id":"5d340c9c8ebc3e6cd3276289","slug":"nine-indians-stranded-in-uae-for-trust-on-fake-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब अमीरात में नौकरी देने के नाम पर ठगी, दुबई में फंसे नौ भारतीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अरब अमीरात में नौकरी देने के नाम पर ठगी, दुबई में फंसे नौ भारतीय
Sun, 21 Jul 2019 12:26 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Dubai
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी नौकरी की पेशकश के झांसे में आने के बाद नौ भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए हैं। खलीज टाईम्स की खबर के अनुसार केरल के ये सभी लोग अल ऐन और अजमान में फंसे हुए हैं। उनका दावा है कि वे व्हाट्सएप के जरिए शफीक नामक एजेंट से मिले थे और उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा वीजा के लिए 70000 रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ महीने पहले दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने नौकरी के इच्छुक लोगों को संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी दिलाने के फर्जी इश्तहारों से दूर रहने का आह्वान किया था। वाणिज्य दूतावास ने कहा, नौकरी पाने को इच्छुक लोग नौकरी की ऐसी फर्जी पेशकश के जाल में नहीं फंसें तथा वे इस संबंध में वाणिज्य दूतावास से स्पष्टीकरण पा सकते हैं।
विज्ञापन
इन नौ में एक और केरल के मलप्पुरम के निवासी फाजिल ने कहा, केरल में एक व्हाट्सएप संदेश साझा किया जा रहा था कि 15 दिनों के अंदर संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी पाएं और मुझे भी यह अग्रसारित मैसेज मिला। मैंने सोचा कि यह सही होगा और क्योंकि कई लोग रुचि ले रहे थे। उसने कहा कि उसने एजेंट से बातचीत की थी जिसने उसे अल ऐन में एक सुपरमार्केट में नौकरी दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
उसने कहा, उसने (एजेंट ने) मुझसे कहा कि मुझे 22496 रुपये की तनख्वाह मिलेगी और मुफ्त खाना-पीना मिलेगा। मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था और मैंने सोचा कि यह मेरे लिए अच्छी शुरुआत होगी। फाजिल ने बताया कि उसने जाने के वास्ते पैसे जुटाने के लिए अपनी मां के गहने गिरवी रख पैसे जमा कराए।
उनके अनुसार जब ये लोग 15 जुलाई को अबू धाबी पहुंचे तब उन्होंने अहसास हुआ कि वे ठगे गए हैं। इन नौ में से एक अन्य और केरल के कोझिकोड़ के निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि हवाई अड्डे पर हमें समीर नामक एक स्थानीय एजेंट मिला जिसने हम में से चार को अजमान और पांच को अल ऐन ले गया।
जब हमने उससे नौकरी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि सुपरमार्केट का अधिकारी जेल में है और ऐसे में उन्हें हमारे लिए नई नौकरी ढूंढनी होगी। अबू धाबी में भारतीय दूतावास आगे आया है और उसने इन लोगों को वापस भेजने में मदद की पेशकश की है।