{"_id":"6128bcd68ebc3e0749168b56","slug":"nine-dead-after-blasts-at-kazakhstan-arms-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और धमाका : काबुल एयरपोर्ट के बाद अब कजाकिस्तान के शस्त्र भंडार में विस्फोट, नौ लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक और धमाका : काबुल एयरपोर्ट के बाद अब कजाकिस्तान के शस्त्र भंडार में विस्फोट, नौ लोगों की मौत
Fri, 27 Aug 2021 03:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,नूर सुल्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,नूर सुल्तान
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 27 Aug 2021 03:52 PM IST
सार
काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए भयावह बम धमाकों के बाद शुक्रवार को कजाकिस्तान के शस्त्र भंडार में विस्फोट की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इन धमाकों में नौ लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : twitter.com/kaikahele
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए भयावह बम धमाकों के बाद शुक्रवार को कजाकिस्तान के शस्त्र भंडार में विस्फोट की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इन धमाकों में नौ लोग मारे गए हैं। कहा जा रहा है कि ये धमाके जाम्बिल स्थित सैन्य अड्डे पर हुए। धमाके में नौ कर्मचारियों की मौत हो चुकी है और 90 लोग घायल हुए हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक करीब 10 धमाके हुए हैं।
आग के बवंडर उठे
रक्षा मंत्री ने बताया कि धमाके के बाद आग के बवंडर उठे और आग देखते देखते आसपास के हथियारा गोदामों में फैल गई। मंत्रालय ने शुरुआत में कहा था कि छह धमाके हुए लेकिन कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया कि 10 से ज्यादा धमाके हुए हैं। धमाकों का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आग बवंडर का रूप लेकर फैल रही है।
आसपास का इलाका खाली कराया
धमाके के बाद प्रशासन ने सैन्य अड्डे के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटाया है। अभी करीब 1,000 लोगों ने वहां से अस्थाई तौर पर अपना घर छोड़ दिया है। रेलवे लाइन को बंद कर दिया गया है। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश
कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री नुर्लान येरमेकबायेव ने इन धमाकों के चलते इस्तीफे की पेशकश की है। बता दें, इससे पहले गुरुवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट पर दो बम धमाके हुए थे। इमनें 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। हमले में कुल 95 लोगों के मौत की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
Nine dead after blasts at Kazakhstan arms depot, reports AFP News Agency
— ANI (@ANI) August 27, 2021