फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigerias Twins Capital Igbo Ora city Holds Annual Festival To Celebrate Twinning

जुड़वां बच्चों की 'राजधानी' है यह शहर, वजह जानने के लिए वैज्ञानिक भी हैरान-परेशान

Sat, 19 Oct 2019 02:08 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sat, 19 Oct 2019 02:08 PM IST
सार

  • नाइजीरिया के इग्बो-ओरा शहर में पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे
  • वैज्ञानिकों को भी आज तक नहीं पता इसके पीछे की वजह 
  • यहां लोग जुड़वां बच्चों को लेकर हर साल मनाते हैं उत्सव
  • दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वां बच्चे पैदा होने का है दावा
  • हर एक हजार पर यहां 50 जुड़वां बच्चे लेते हैं जन्म

विज्ञापन
Nigerias Twins Capital Igbo Ora city Holds Annual Festival To Celebrate Twinning
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नाइजीरिया के इग्बो-ओरा शहर को दुनियाभर में जुड़वां बच्चों की राजधानी कहा जाता है। यही वजह है कि यहां जुड़वां बच्चों के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। शुक्रवार से यह उत्सव शुरू भी हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। 

विज्ञापन


दावा है कि इग्बो-ओरा में दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में जन्म लेने वाले हर एक हजार बच्चों में से 33 बच्चे जुड़वां होते हैं। वहीं इग्बो-ओरा शहर में यह आंकड़ा 50 जुड़वां बच्चों का है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व-औपनिवेशिक काल में जुड़वां बच्चों के जन्म को बुराई के तौर पर देखा जाता था। हालांकि आज के दौर में सोच में बदलाव आया है और अब लोग इसे आशीर्वाद के रूप में देखने लगे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि वह भी आज तक यह पता नहीं लगा पाए कि इग्बो-ओरा में आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो सकती है वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां की महिलाओं की खुराक इसकी एक वजह हो सकती है। इस बारे में स्थानीय नेता सैमुअल अदेयुवी अडेले का कहना है कि हमारे लोग याम, अमाला के साथ ओकरा पत्ता या इलसा खाते हैं।

माना जाता है याम में गोनैडोट्रोपिन नाम का रासायनिक पदार्थ होता है, जो महिलाओं में कई अंडे उत्पन्न करता है। हालांकि, विशेषज्ञ इस बात को नहीं मानते हैं। उनके अनुसार जुड़वां बच्चों के जन्म लेने के पीछे आनुवंशिक कारण होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed