{"_id":"5fc55a042103fa4b966d820b","slug":"nigeria-death-increase-in-boko-haram-peasant-massacre-110-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हरम के किसान नरसंहार में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 110","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोको हरम के किसान नरसंहार में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 110
Tue, 01 Dec 2020 02:15 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अबुजा
एजेंसी, अबुजा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Dec 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Boko haram
इस्लामी आतंकी संगठन बोको हरम के आतंकियों द्वारा नाइजीरिया में किए किसानों के नरसंहार में मरने वालों की संख्या 110 पहुंच गई है। शनिवार को हुए इस आतंकी हमले में पहले मृतकों की संख्या 42 आंकी गई थी। अब संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी एडवर्ड केलन ने नई जानकारी दी है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार, महिलाओं का अपहरण भी करके ले गए आतंकी
उनके अनुसार बड़ी संख्या में महिलाओं का भी अपहरण किया गया है। उन्हाेंने कहा कि बेरहमी से की गई इन हत्याओं ने पूरे विश्व को झकझोर दिया है। देश के उत्तर-पूर्व में स्थित बोर्नो राज्य में यह हमला धान की फसल काट रहे किसानों पर हुआ था।
विज्ञापन