फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Niger soldiers claim to overthrow President Mohamed Bazoum government

Niger: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट, सैनिकों ने राष्ट्रपति बजौम की सरकार को उखाड़ फेंकने का किया दावा

Thu, 27 Jul 2023 07:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नियामी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नियामी Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 07:36 AM IST
सार

नाइजर सेना ने गुरुवार को दावा किया उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ दिया है। विदेशी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने राष्ट्रपति की हर संभव मदद का एलान किया है। इस पर नाइजर सैनिकों ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Niger soldiers claim to overthrow President Mohamed Bazoum government
Niger President Mohamed Bazoum - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का दावा है कि उन्होंने तख्तापलट कर दिया है। नाइजन सेना ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है। यूएन-अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें धमकी दी है।

विज्ञापन


टीवी पर लाइव आकर किया एलान
विदेशी मीडिया के अनुसार, नाइजर के राष्ट्रीय चैनल पर सैनिकों ने एलान किया है। कर्नल अमादौ अब्द्रमाने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ टीवी पर आए। उन्होंने टीवी पर बजौम की सरकार को पलट देने का एलान किया। विदेशी रिपोर्ट के अनुसार, कर्नल ने टीवी पर लाइव आकर कहा कि देश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को खत्म कर रहे हैं। नाइजर के बॉर्डर सील हैं। अब न तो कोई देश से बाहर जा सकता है और न ही बाहर से देश में प्रवेश कर सकता है। पूरे देश में कर्फ्यू है। सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका ने की मदद की पेशकश
तख्तापलट की जानकारी मिलते ही अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वे नाइजर के राष्ट्रपति की हर संभव मदद करेंगे। यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का भी कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात की है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से पूरा समर्थन देने की बात कही है। हालांकि नाइजर सैनिकों ने इसपर आपत्ति जताई है। विदेशी हस्तक्षेप को लेकर नाइजर सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।़
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति को रिहा करने का अमेरिका का आह्वान
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने नाइजर की सत्ता पर कब्जा करने के लिए सेना की निंदा की है। मिलर ने कहा कि अमेरिका नाइजर को लेकर चिंतित है। राष्ट्रपति बजौम लोकतांत्रिक रूप से चुने गए थे, जिस वजह से हम उनका समर्थन करते हैं। वहीं, शक्ति के आधार पर संवैधानिक व्यवस्था पर हमला करने की हम निंदा करते हैं। हम राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की तत्काल रिहाई का आह्वान करते हैं। नाइजर की स्थिति पर हमारी करीब से नजर है। नियामी में स्थित अमेरिकी दूतावास के साथ हम लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed