फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Niagara Fall Frozen, a layer of ice seen on worlds tallest waterfall, watch video

Niagara Fall Frozen: जम गया नियाग्रा फॉल, विश्व के सबसे ऊंचे झरने पर नजर आई बर्फ की परत, देखें वीडियो

Thu, 29 Dec 2022 10:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Dec 2022 10:35 AM IST
सार

नियाग्रा फॉल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसका एक वीडियो भी  सामने आया है। इसमें आंशिक रूप से जमे नियाग्रा फॉल की तस्वीरें हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार विश्व का सबसे प्रसिद्ध यह जल प्रपात आंशिक रूप से जम गया है, हालांकि, इसके साथ ही बहता पानी भी नजर आ रहा है, इससे साबित होता है कि यह झरना कभी पूरी तरह से नहीं जमता। 

विज्ञापन
Niagara Fall Frozen, a layer of ice seen on worlds tallest waterfall, watch video
नियाग्रा फॉल पर जमी बर्फ - फोटो : video grab

विस्तार

अमेरिका में 'सदी के जबर्दस्त बर्फीले तूफान और शीत लहर के असर से विश्व का सबसे ऊंचा नियाग्रा फॉल भी जम गया। इस पर बर्फ की चादर बिछ गई। यह 'विंटर वंडरलैंड' के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन

बर्फ से जमे नियाग्रा फॉल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसका एक वीडियो भी  सामने आया है। इसमें आंशिक रूप से जमे नियाग्रा फॉल की तस्वीरें हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार विश्व का सबसे प्रसिद्ध यह जल प्रपात आंशिक रूप से जम गया है, हालांकि, इसके साथ ही बहता पानी भी नजर आ रहा है, इससे साबित होता है कि यह झरना कभी पूरी तरह से नहीं जमता। 
विज्ञापन

 


नियाग्रा फॉल अमेरिका के न्यूयॉर्क और कनाडा के आंटोरिया के सीमावर्ती इलाके में स्थित है। बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा बुरा असर न्यूयॉर्क पर ही पड़ा है। न्यूयॉर्क में अब तक 28 लोगों मारे जा चुके हैं। पारा शून्य से नीचे जाने के कारण नियाग्रा फॉल में पानी की चादर बर्फ में बदल गई है। कड़ाके की ठंड में भी पर्यटक फॉल को निहारने पहुंच रहे हैं। वे वहां से तस्वीरें व वीडियो साझा कर रहे हैं।



क्रिसमस सप्ताहांत में पश्चिमी न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान ने कहर ढा दिया था। इसे अधिकारियों ने सदी का बर्फीला तूफान करार दिया था। इस तूफान के कारण अमेरिका कई दिनों तक जकड़ा रहा। देश के अनेक हिस्सों में भारी बिजली कटौती, हवाई व सड़क यातायात बाधित होने जैसी अनेक समस्याओं से लाखों लोगों को जूझना पड़ा। इसके कारण हुए हादसों में 60 से ज्यादा मौतें हो गईं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नियाग्रा फॉल से हर सेकंड 3160 टन पानी का प्रवाह होता है। नौ साल पहले 2013 में झरने का उड़ता पानी भी बर्फ में बदलता जा रहा था। तब वहां का तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे पहुंच गया था। 

20 करोड़ लोग प्रभावित हुए
अमेरिका में बर्फीले चक्रवाती तूफान ''बम'' के चलते अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बर्फीले तूफान ने यहां भारी तबाही मचाई है। क्रिसमस के दौरान आए बर्फीले तूफान से देश के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। न्यूयॉर्क और मोटाना जैसे शहरों में तापमान माइनस 45 डिग्री तक पहुंच गया। अमेरिका के साथ दुनिया में कई जगह बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed